Manoj Kumar के निधन पर इमोशनल हुईं रवीना टंडन, अभिनेता की तीन फेवरेट चीजें लेकर श्रद्धांजलि देने पहुंचीं एक्ट्रेस
दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। जिससे पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। ऐसे में अब एक्ट्रेस रवीना टंडन मनोज कुमार की तीन फेवरेट चीजें लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंची हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मनोज कुमार, रवीना टंडन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का मुंबई में निधन हो गया है। अभिनेता ने 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।ऐसे में अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। राजनीतिक जगत से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गज शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच रवीना टंडन ने भी मनोज कुमार के निधन की खबर मिलते ही उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच गई हैं।
दरअसल, मनोज कुमार के निधन से एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आई हैं। उन्होंने महाकाल का रुद्राक्ष, साईं की भभूति और इंडिया का फ्लैग लेकर बॉलीवुड के ‘भारत कुमार’ को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। बता दें, ये अभिनेता के तीन फेवरेट चीजे रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने मीडिया से बात करते हुए उनसे जुड़े कुछ किस्से भी सुनाएं।
उन्होंने कहा कि “हम मनोज कुमार को कभी नहीं भूल सकते। वह मेरे बहुत करीब थे। उन्होंने मेरे पिता को ‘बलिदान’ में पहला ब्रेक दिया था। मेरे पिता उनके बहुत करीब थे। वह समय से बहुत आगे थे। जब उन्होंने ‘जब जीरो दिया मेरे भारत ने’ गाना दिया, तब भारत में घूमने वाले रेस्तरां की कोई अवधारणा नहीं थी, इसलिए उन्होंने कुछ ऐसा बनाया। वह हमेशा एक प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। मुझे लगता है कि मेरे अंदर जो देशभक्ति है, मैं कहूंगी कि वह उनसे, उनकी फिल्मों और मेरे पिता से आई है।”
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
Haunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
Kajal Aggarwal Birthday: ऐश्वर्या राय की बहन बनकर किया था डेब्यू, ‘मगधीरा’ ने काजल अग्रवाल को बना दिया स्टार
अदा शर्मा की मराठी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ‘गजरा’ के खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेचैनी
रवीना ने आगे कहा कि एक और घटना कोई मुझे बता रहे थे कि शहीद में जब उन्होंने भगत सिंह का रोल प्ले किया था तो बाकी लोग बैठे हुए थे और सब स्मोकिंग कर रहे थे। उस समय मनोज कुमार भगत सिंह के आउटफिट में थे और किसी ने उन्हें सिगरेट ऑफर की तो उन्होंने कहा था जब तक मेरे सिर पर ये सरदार की पगड़ी है मैं तब तक ऐसी कोई चीज हाथ नहीं लगाऊंगा।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
साथ ही एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके अंदर से आती थी भक्ति, चाहे वो देशभक्ति हो या साईबाबा के लिए भक्ति हो या फिर महाकाल के लिए भक्ति हो। तो आज मैं उनकी तीनों फेवरेट चीजें लाई हूं देश का राष्ट्रीय ध्वज, साईबाबां की भभूति और महाकाल का रूद्राक्ष… ये तीनों चीजें उनके दिल के करीब थी और मेरे भी काफी करीब हैं।”
