रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पर बड़ा अपडेट, करोड़ों में बिकेंगे राइट्स ! नेटफ्लिक्स ने दिया ऑफर
Rashmika-Vijay Wedding Netflix Stream: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने वेडिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ का ऑफर दिया।
- Written By: सोनाली झा
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपनी कथित शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं और अब उनकी शादी की संभावित तारीख को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं।
शुरुआती खबरों में दावा किया गया था कि यह कपल 2 फरवरी को शादी के बंधन में बंध सकता है, लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब 26 फरवरी की तारीख चर्चा में है। हालांकि अब तक दोनों कलाकारों या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसी बीच उनकी शादी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।
नेटफ्लिक्स ने कपल को दिया स्पेशल ऑफर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग के एक्सक्लूसिव राइट्स खरीदने के लिए कपल को बड़ा ऑफर दिया था। तेलुगु मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने लगभग 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा था ताकि उनकी शादी को डॉक्यूमेंट्री या स्पेशल शो के रूप में स्ट्रीम किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
रश्मिका और विजय ने ठुकरा दिया ऑफर
हालांकि खबरें यह भी कहती हैं कि रश्मिका और विजय ने इस ऑफर को विनम्रता से ठुकरा दिया। सूत्रों के अनुसार, दोनों अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करना चाहते और शादी को एक पारिवारिक व निजी समारोह के रूप में ही रखना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने इतने बड़े ऑफर के बावजूद इसे स्वीकार नहीं किया।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर सनी देओल ने किया रिएक्ट, बोले- मेरी घायल और घातक जैसी फिल्में…
नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी
यह पहला मौका नहीं है जब किसी स्टार कपल को शादी के राइट्स के लिए मोटी रकम का ऑफर मिला हो। इससे पहले साउथ की सुपरस्टार नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन ने अपनी शादी के राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेचकर सुर्खियां बटोरी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस डील की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा अभिनेत्री हंसिका मोटवानी भी अपनी शादी के राइट्स बेचने को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। फिलहाल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
