हैदराबाद एयरपोर्ट पर मैचिंग हुडी में दिखे रश्मिका-विजय, फैंस बोले- न्यू ईयर प्लान कन्फर्म
Rashmika Vijay Hoodie: हैदराबाद एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को एक जैसी हुडी में देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों न्यू ईयर 2026 की छुट्टियां साथ मनाने विदेश रवाना हुए हैं।
- Written By: सोनाली झा
हैदराबाद एयरपोर्ट पर मैचिंग हुडी में दिखे रश्मिका-विजय
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Matching Hoodie: साउथ सिनेमा की पॉपुलर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों को हाल ही में हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक जैसी हुडी पहने स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनकी डेटिंग को लेकर चल रही अफवाहों को और हवा मिल गई है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा क्रिसमस और न्यू ईयर 2026 की छुट्टियां एक साथ मनाने के लिए विदेश रवाना हुए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों को एक ही समय पर हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि उन्होंने साथ में पोज नहीं दिया, लेकिन उनकी ड्रेस और टाइमिंग ने फैंस का ध्यान जरूर खींच लिया।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का लुक
एयरपोर्ट पर विजय देवरकोंडा ग्रे कलर की हुडी और अपनी फेवरेट बीनी कैप में नजर आए, जबकि रश्मिका मंदाना ब्लैक आउटफिट और हुडी पहने दिखीं। खास बात यह रही कि रश्मिका की हुडी विजय की उस हुडी से काफी मिलती-जुलती थी, जिसे वह पहले कई बार पहन चुके हैं। फैंस ने तुरंत इस बात को नोटिस किया और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
Divyanka Tripathi की प्रेग्नेंसी पर विवेक दहिया का खुलासा, बोले- पहले खुशी नहीं, घबराहट हुई
रश्मिका मंदाना ने जाहिर की खुशी
रश्मिका ने भी इस ट्रिप को लेकर इंस्टाग्राम पर इशारों-इशारों में खुशी जाहिर की। उन्होंने एयरपोर्ट से अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अब छुट्टियों का समय! इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और हग इमोजी भी लगाए। वहीं, छुट्टी के डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद रश्मिका मंदाना ने एक बड़े क्रिसमस ट्री के पास अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह काफी खुश और रिलैक्स नजर आ रही थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि मेरी क्रिसमस मेरे प्यारे दोस्तों।
फैंस का रिएक्शन
इन पोस्ट्स के बाद फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि विजय कहां है? तो दूसरे ने उनकी कैप और हुडी की तरफ इशारा करते हुए दोनों के रिलेशनशिप पर सवाल किया। फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी हमेशा चर्चा में रही है। दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है, जहां उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
