रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ रिलीज के करीब, फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट
Rashmika Mandanna Mysaa Song: रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने बताया कि फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में रश्मिका एक दमदार अवतार में नजर आएंगी।
- Written By: सोनाली झा
रश्मिका मंदाना की मैसा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna Mysaa: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘मैसा’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘कॉकटेल 2’ के बाद अब वह एक बिल्कुल अलग और दमदार किरदार के साथ बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि ‘मैसा’ एक महिला केंद्रित फिल्म है, जिसमें पूरी कहानी एक मजबूत महिला किरदार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
फिल्म के शुरुआती पोस्टर्स में रश्मिका का लुक काफी इंटेंस और रहस्यमयी दिखाई दिया था। उनके इस अवतार ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। रोमांटिक और फैमिली एंटरटेनर फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी रश्मिका इस बार एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी, जो उनके अब तक के करियर से बिल्कुल अलग माना जा रहा है। फैंस का मानना है कि ‘मैसा’ उनके अभिनय के नए आयाम दर्शकों के सामने पेश करेगी।
फिल्म के गाने की शूटिंग हुई पूरी
फिल्म से जुड़ा ताजा अपडेट मेकर्स की ओर से शेयर किया गया है। निर्माताओं ने बताया है कि ‘मैसा’ के एक महत्वपूर्ण गाने की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए टीम ने लिखा कि मैसा सांग पैकअप। इस घोषणा के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। गाने की शूटिंग पूरी होने के साथ ही फिल्म अब पोस्ट-प्रोडक्शन और अंतिम चरण की तैयारियों की ओर बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
आदिवासी जीवन और संघर्ष की कहानी
‘मैसा’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें भावनाओं और सामाजिक पहलुओं को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा। रश्मिका मंदाना की फिल्म की कहानी आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की जिंदगी, उनके संघर्ष और सामाजिक चुनौतियों पर आधारित बताई जा रही है। मेकर्स का दावा है कि शानदार विजुअल्स, दमदार एक्शन और इमोशनल कहानी का मेल दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देगा। फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ एक मजबूत संदेश भी देखने को मिल सकता है।
रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं निर्देशन
रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ का निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी रवींद्र पुल्ले संभाल रहे हैं। फिल्म को 2026 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है। अब जबकि फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही मेकर्स इसकी रिलीज डेट, टीजर और ट्रेलर से जुड़े बड़े अपडेट भी शेयर कर सकते हैं।
