- Hindi News »
- Entertainment »
- Rasha Thadani Visits 12th Jyotirlinga With Mother Raveena Tandon Share Pictures On Instagram
राशा थडानी ने मां रवीना के साथ किए 12वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन, ‘आजाद’ से डेब्यू के बाद मिला 12वां काला धागा, शेयर की तस्वीरें
रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी को अक्सर महादेव की भक्ति में लीन देखा जाता है। वहीं हाल ही में राशा ने आखिरी और 12वें ज्योतिर्लिंग दर्शन पूरे करने की तस्वीरें अपने इंस्टा पर शेयर की हैं, जिसपर लोग प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

राशा थडानी ने मां रवीना टंडन के साथ किए 12वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 90 की दशक में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आज भी उनकी एक्टिंग के लोग दीवाने हैं। लेकिन इन सबके बीच रवीना को अक्सर अपनी बेटी राशा के साथ पूजा-पाठ और महादेव की भक्ति में लीन देखा जाता है। ऐसे में अब हाल ही में राशा और रवीना टंडन ने अपने आखिरी और 12वें ज्योतिर्लिंग दर्शन पूरे किए हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
दरअसल, रवीना टंडन और राशा थडानी अपने 12वें ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए गुजरात के महादेव मंदिर नागश्वेर और द्वारकाधीश पहुंचे थे। उन्होंने अपने दर्शन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। वहीं राशा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा कि “नागेश्वर, मेरा 12वां ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश। धन्य और आभारी महसूस कर रही हूं हर हर महादेव।”
इस दौरान रवीना टंडन वाइन रेड सलवार सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं और उनके हाथ में काले धागे का गुच्छा बंधा हुआ था। वहीं उनकी बेटी बेबी ब्लू अनारकली सूट में हमेशा की तरह अपने सादगी लुक से लोगों का दिल जीत लिया। बता दें, राशा ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म आजाद के प्रमोशन के दौरान अपनी कलाई पर काले धागे बांधने के पीछे की वजह बताई थी।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाक मैच भी नहीं रोक पाया सनी देओल का तूफान, 24वें दिन ‘बॉर्डर 2’ ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
बॉक्स ऑफिस पर चला शाहिद कपूर की फिल्म का जादू, O’Romeo ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़
IND Vs PAK महामुकाबले में हनुमानकाइंड ने नहीं गाया ‘धुरंधर’ का गाना, क्या पाकिस्तान बना कारण?
जेल में बंद Rajpal Yadav की चमकी किस्मत, हाथ लगी एक और फिल्म, मुसीबत के समय फरिश्ता बनकर आया ये एक्टर
उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि उनकी कलाई पर हर काला धागा उन ज्योतिर्लिंगों से है, जिनके दर्शन उन्होंने किए हैं। ज्योतिर्लिंग भगवान शिव को समर्पित हिंदू तीर्थस्थल हैं। हमारे देश में 12 ज्योतिर्लिंग हैं और 19 साल की उम्र में, राशा पहले ही 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी हैं। स्टार किड ने यह भी बताया कि इस साल के खत्म होने से पहले 12वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना उनकी इच्छा थी। खैर, अपनी पहली फिल्म की रिलीज के लगभग दो हफ्ते बाद, राशा की इच्छा आज पूरी हुई जब उन्होंने अपनी मां रवीना के साथ नागेश्वर का दौरा किया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं रवीना टंडन की बेटी रशा थडानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हाल ही में अपना सफर शुरू किया है। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म के उनके साथ अजय के भतीजे अमन देवगन की नजर आए हैं।
Rasha thadani visits 12th jyotirlinga with mother raveena tandon share pictures on instagram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 February: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, छोटी सी चूक पड़ सकती है भारी!
Feb 16, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
Feb 15, 2026 | 11:56 PMमोदी, शहबाज या तारिक… कौन हैं दक्षिण एशिया के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Feb 15, 2026 | 11:30 PMडकैतों ने 15 की उम्र में किया था अगवा, मिठनी 63 साल बाद लौटीं घर, यूपी की यह कहानी बड़ी फिल्मी
Feb 15, 2026 | 11:13 PMनोटों से कभी हटेगी गांधी जी की तस्वीर? क्या कहता है आरबीआई का नियम? हर सवाल का जवाब यहां
Feb 15, 2026 | 11:09 PMIND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
Feb 15, 2026 | 10:49 PMशेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
Feb 15, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














