रैपर रफ्तार ने मनराज जवंदा से रचाई शादी, तलाक के 5 साल बाद फिर गुलजार हुआ जीवन
Rapper Raftaar Wedding With Manraj Jawanda: मशहूर रैपर रफ्तार ने मनराज जावंदा से शादी कर ली है। दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर सामने आई है। लोग बधाई दे रहे हैं। 5 साल पहले रफ्तार का तलाक हुआ था।
- Written By: अनिल सिंह
रैपर रफ्तार की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, फैंस दे रहे हैं शुभकामनाएं
Rapper Raftaar: मशहूर रैपर रफ्तार ने दूसरी बार शादी कर ली है। 31 जनवरी 2025 को रफ्तार और मनराज जवंदा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों के शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। रैपर रफ्तार मनराज के साथ शादी की रस्मों को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। रफ्तार की यह दूसरी शादी है। इससे पहले रफ्तार का कमल वोहरा के साथ तलाक हुआ था। तलाक के 5 साल बाद रफ्तार ने दूसरी शादी की है।
रफ्तार अपने एक्शन भरे वीडियो और गीतों के लिए पहचाने जाते हैं। वह मलयाली परिवार के हैं। इसलिए शादी में साउथ इंडियन टच दिखाई दे रहा है। रफ्तार मनराज के साथ विवाह के मंडप में बैठे हुए हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों शादी वाले आउटफिट में नजर आ रहे हैं। मनराज ने खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है, रफ्तार बेहतरीन शेरवानी में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की यह तस्वीर वायरल हो रही है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से निष्कासित, जानिए क्यों हुई ये कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Uber बुक की तो ड्राइवर सीट पर मिलीं चमेली! महिला कैब ड्राइवर की कहानी ने जीता लोगों का दिल
सरकारी कर्मचारियों को राहत, नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; जाति प्रमाणपत्र विवाद से पेंशन नहीं होगी प्रभावित
मनराज और रफ्तार की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। मनराज स्टाइलिस्ट हैं और वह कॉस्ट्यूम डिजाइन का काम करती हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए कॉस्टयूम डिजाइन किया है। इतना ही नहीं वह रफ्तार के कई गीतों के लिए भी कॉस्ट्यूम डिजाइन का काम कर चुकी हैं। रफ्तार की पहली शादी करण वोहरा की बहन कोमल वोहरा से हुई थी। साल 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया था। रफ्तार की शादी की वायरल तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उनके करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। शादी से पहले रफ्तार की हल्दी सेरिमनी की तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर रफ्तार को चाहने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
