रणवीर सिंह को ऑफर हुआ ‘शक्तिमान’ का किरदार, जल्द होगी बड़ी अनाउंसमेंट
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल (Sony Pictures International) ने मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) की भीष्म इंटरनेशनल के सहयोग से इस साल की शुरुआत में सुपरहीरो शक्तिमान (Shaktimaan) को लेकर बड़ा ऐलान हुआ था। 90 के दशक के सुपरहीरो शक्तिमान को एक फ्रेंचाइजी के रूप में फिर से तैयार किया जाएगा और इस पर शुरुआती काम शुरू हो चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को फिल्म में भारतीय सुपरहीरो की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है।
IndiaToday ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘रणवीर को शक्तिमान की पेशकश की गई है। अभिनेता ने फिल्म का हिस्सा बनने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, उन्होंने अभी तक डॉटेड लाइन्स पर फिल्म साइन नहीं की है।’ मुकेश खन्ना इस पर कोई विवरण देने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इस खबर का खंडन भी नहीं किया। इस समय रणवीर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट भी अहम किरदार में दिखाई देंगी।
रणवीर सिंह की आगामी फिल्में
सम्बंधित ख़बरें
रणवीर सिंह ने शुरू की ‘प्रलय’ की तैयारी, जॉम्बी यूनिवर्स में दिखेगा नया अवतार
‘डॉन 3’ विवाद के बीच सुनील शेट्टी ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट, बोले- आप बैन करने वाले होते कौन हैं
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने 100 दिन पूरे कर बनाया नया रिकॉर्ड, फिल्म ने रचा इतिहास
भारत का सबसे महंगा एक्टर बना ये स्टार, न शाहरुख, न रजनीकांत… ₹325 करोड़ फीस लेकर इस एक्टर ने रचा इतिहास
रणवीर पहले ही रोहित शेट्टी की सर्कस की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। अभिनेता के पास सिम्बा 2 भी पाइपलाइन में है, लेकिन फिल्म जल्द ही कभी भी फ्लोर पर जाने के लिए तैयार नहीं है। शंकर के साथ एक और फिल्म है, लेकिन फिल्म फिलहाल बेहद शुरुआती दौर में है।
