भारत का सबसे महंगा एक्टर बना ये स्टार, न शाहरुख, न रजनीकांत… ₹325 करोड़ फीस लेकर इस एक्टर ने रचा इतिहास
Ranveer Singh Highest Paid Actor Bollywood: एक्टर रणवीर सिंह अपनी हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए 325 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ कमाई के साथ इतिहास में सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं।
- Written By: यति सिंह
रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Highest Paid Actor India: बॉलीवुड के इतिहास में कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट चुके हैं। सिनेमाघरों में सफलता की नई कहानी लिखने वाले एक एक्टर ने इतनी भारी-भरकम रकम हासिल की है, जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर ने दक्षिण भारत के सुपरस्टार्स से लेकर बॉलीवुड की खान तिकड़ी तक को पछाड़कर सबसे ऊंचे पायदान पर कब्जा जमा लिया है।
एक समय था जब किसी एक्ट की फीस करोड़ों में होना ही बहुत बड़ी बात मानी जाती थी। 90 के दशक में साउथ भारतीय और हिंदी सिनेमा के चुनिंदा अभिनेताओं ने सबसे पहले 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। इसके बाद के दौर में सुपरस्टार्स ने इस दायरे को आगे बढ़ाया। लेकिन साल 2026 में कमाई का एक ऐसा नया रिकॉर्ड बना है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस के सुल्तान को भी पछाड़ा
सिनेमा व्यापार विश्लेषकों के मुताबिक इस नए रिकॉर्ड ने सिनेमा जगत के समीकरण पूरी तरह बदल दिया हैं। इससे पहले भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड साउथ के दिग्गज एक्टर रजनीकांत के नाम था, जिन्होंने अपनी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
वहीं दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन और प्रभास जैसे पॉपुलर नाम भी अपनी हाल ही सुपरहिट फिल्मों से 200 करोड़ रुपये के आसपास ही पहुंच पाए थे। हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान ने भी अपनी पिछली बड़ी फिल्मों से करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ये भी पढ़ें: ‘लव एंड वॉर’ के सेट पर टेक्नीशियन की मौत, FWICE ने संजय लीला भंसाली से मांगा 50 लाख का मुआवजा
भारत के सबसे महंगा एक्टर बने रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह की इस ऐतिहासिक कमाई के पीछे उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ की बेहतरीन सफलता है। इस पूरी फिल्म श्रृंखला ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3200 करोड़ रुपये का बड़ा कलेक्शन किया है। इसमें से सिर्फ भारत के घरेलू बाजार से ही 1900 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हुई है।
धुरंधर प्रोजेक्ट के लिए रणवीर सिंह ने अपनी नियमित फीस न लेकर मुनाफे में हिस्सेदारी का रास्ता चुना था। फिल्म का बजट बढ़ने पर रणवीर सिंह ने खुद भी इसमें इन्वेस्ट किया, जिससे अंततः उनका प्रॉफिट बहुत ज्यादा बढ़ गया। डिजिटल, सैटेलाइट और थियेट्रिकल बोनस मिलाकर उनकी कुल कमाई 325 करोड़ रुपये तक जा चुकी है।
