‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा! रणवीर सिंह के दमदार ट्रांसफॉर्मेशन का फैंस को बेसब्री से इंतजार
Ranveer Singh Movie: रणवीर सिंह के दमदार ट्रांसफॉर्मेशन और अनसुलझे राजों के साथ धुरंधर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोश मीडिया)
Dhurandhar 2 Trailer Release Date: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद फैंस अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्ट 1 की ऐतिहासिक सफलता के बाद टीम ने इस सीक्वल पर खासा काम किया है और अब ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।
‘धुरंधर 2’ का इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर?
सूत्रों के अनुसार, रणवीर सिंह अभिनीत यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च 2026 को रिलीज किया जा सकता है। यह समय इसलिए भी चुना गया है ताकि फिल्म ईद के बड़े रिलीज से पहले पर्याप्त चर्चा और प्रचार बटोर सके। मार्केट में पहले से ही फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और ट्रेलर इसे और बढ़ाएगा।
सीक्वल केवल कहानी का अगला अध्याय नहीं बल्कि कई अनसुलझे राज और रहस्य भी सामने लाएगा। पार्ट 2 को पहले पार्ट से भी बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि फिल्म का कैनवास अधिक व्यापक होगा और कहानी में कई नए ट्विस्ट और मोड़ दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
टीजर में रणवीर सिंह की ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस का खींचा ध्यान
टीजर में दिखाई गई झलकियों में रणवीर सिंह का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। सूत्रों ने बताया, “रणवीर सिंह निस्संदेह ट्रेलर की जान हैं। लयारी के राजा के रूप में उनकी दमदार उपस्थिति और गंभीरता सीक्वल को पहले पार्ट से भी ज्यादा प्रभावशाली बनाती है। उनकी भूमिका में आने वाले फिजिकल बदलाव और अंदाज दर्शकों को फिल्म के प्रति उत्सुक बनाए रखेंगे।”
ये भी पढ़ें- Shahid Kapoor की तारीफ करना क्यों ऋतिक रोशन को पड़ा भारी? यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए ये सवाल
फिल्म की तैयारी पूरी तरह से ईद के मौके को ध्यान में रखकर की जा रही है। इससे पहले की रिलीज से ही दर्शकों में जोश और उत्साह बना रहेगा। जियो स्टूडियोज और आदित्य धर के बी6 स्टूडियो ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। उनकी टीम ने सुनिश्चित किया है कि एक्शन, इमोशन और ड्रामा का मिश्रण दर्शकों के अनुभव को और भी यादगार बना दे।
फिलहाल फैंस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म की झलकियों और रणवीर के लुक्स के बारे में चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि ट्रेलर रिलीज के बाद ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी।
