Ranveer Singh Ban: FWICE बैन के बाद कैमरों से बचते दिखे रणवीर सिंह, बदला-बदला दिखा ‘धुरंधर’ का अंदाज
Ranveer Singh FWICE Ban News: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कॉपरेशन डायरेक्टिव जारी किया है। हालही में रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया।
- Written By: यति सिंह
रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ranveer Singh FWICE Ban Update: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कॉपरेशन डायरेक्टिव जारी किए जाने के बाद उनको मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दरअसल रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई ने बैन लगा दिया है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करने के लिए कहा गया। बता दें कि ये फैसला रणवीर सिंह के डॉन-3 मूवी करने से इंकार के तहत किया गया। वहीं इसी कड़ी में रणवीर सिंह को आज सुबह तड़के मास्क लगाए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
अभिनेता रणवीर सिंह मंगलवार सुबह एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां उन्होंने अपने चहेरे पर मास्क लगा रखा था। और साथ में आंखों पर काले चश्मे भी पहने हुए थे। इस दौरान अभिनेता रणवीर सिंह अपनी गाड़ी से उतरते हुए दिखाई दिए। रणवीर ने सिंपल सफेद रंग का कुर्ता-पजामा और काले रंग की नेहरू जैकेट कैरी कर रखी थी। रणवीर सिंह इस दौरान अपने चेहरे को छुपाते हुए दिखाई दिए। उनके साथ उनके सिक्योरिटी गार्ड भी दिखाई दिए।
क्या है पूरा मामला मामला
खबरों के अनुसार रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई ने बीते सोमवार को एक प्रेस वार्ता करते हुए प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना दी थी। फेडरेशन का कहना है कि समस्या का समाधान होने तक उनके सदस्य रणवीर के साथ सहयोग नहीं करेंगे। संस्थान ने फिल्म डॉन-3 के निर्माताओं की उस मांग का भी सहयोग किया जिसमें कथित तौर पर हुए 45 करोड़ के प्री-प्रोडक्शन नुकसान की बात कही गई। बता दें कि ये नुकसान डॉन-3 के मेकर्स ने तब उठाया था, जब रणवीर सिंह फिल्म को शूटिंग से पहले ही छोड़कर चले गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
रामायण का ट्रेलर इस दिन देगा दस्तक, रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम अवतार का बढ़ा इंतजार, फैंस में जबरदस्त उत्साह
Jana Nayagan Update: A सर्टिफिकेट मिलने के बाद बढ़ा क्रेज, एडवांस बुकिंग खुलते ही एक घंटे में बिके हजारों टिकट
रणवीर सिंह की ओर से जारी हुआ बयान
इस सूचना के तुरंत बाद रणवीर सिंह ने अपने प्रवक्ता के जरिए एक ऑफिशियल अनाउसमेंट करके बयान जारी किया कि ‘रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन-3 से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल चर्चाओं और पर्सनल रिलेशन को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए’।
यह भी पढ़ें: Dilip Joshi Birthday: कभी नहीं था काम…आज हर घर पर करते हैं राज, ‘दीलिप जोशी’ से ‘जेठालाल’ बनने का सफर
धुरंधर स्टार रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने कहा कि ‘समय के साथ कई तरह की बातें और अटकलें सामने आई हैं। लेकिन रणवीर ने कभी भी पब्लिकली जवाब देना या अटकलों में योगदान देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा फोकस अपने काम और आगे के कमिटमेंट्स पर है। ऐसे पलों में संयम और शालीनता बनाए रखना हमेशा से उनका फैसला रहा है और वे इसी रुख को बनाए रखेंगे’।
