UK में ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त धमाका, कई बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, 6 दिनों में 900 करोड़ पार
Dhurandhar 2 UK Record: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ विदेशों में भी गर्दा उड़ा रही है। UK में फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और ओवरसीज कमाई 250 करोड़ पार कर गई।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Film Overseas: धुरंधर 2: द रिवेंज इस समय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी सफलता का झंडा गाड़ दिया है। फिल्म की कमाई के आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने की ओर बढ़ रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं अबतक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
ओवरसीज मार्केट में ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त जलवा
दरअसल, फिल्म को रिलीज हुए अभी सिर्फ 6 दिन ही हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में इसने अंतरराष्ट्रीय बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए बेहद खास माना जा रहा है।
UK में फिल्म ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
यूनाइटेड किंगडम में इस फिल्म ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए £2,460,523 (पाउंड) का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ UK में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में शामिल हो गई है। इन सबके बीच एक खास बता दें कि इस फिल्म ने चेन्नई एक्सप्रेस, पद्मावत, दिलवाले, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, पीके और एनिमल जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 900 करोड़ पार
आपको बता दें कि ओवरसीज में शानदार प्रदर्शन का असर फिल्म के कुल कलेक्शन पर भी साफ नजर आ रहा है। ‘धुरंधर 2’ ने अब तक दुनियाभर में 915 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही रफ्तार बनी रही, तो यह फिल्म जल्द ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- 240 देशों में बजेगा ‘Maa Ka Sum’ का डंका, मोना सिंह की सीरीज इस OTT प्लेटफॉर्म पर करेगी धमाकेदार एंट्री
आगे और टूट सकते हैं रिकॉर्ड
सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की इस पेशकश को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दमदार कहानी, शानदार एक्शन और स्टारकास्ट की बेहतरीन परफॉर्मेंस इसकी सफलता की बड़ी वजह बन रही है। आने वाले दिनों में ‘धुरंधर 2’ के और भी रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है, जिससे यह फिल्म ग्लोबल लेवल पर एक नई मिसाल कायम कर सकती है।
