‘धुरंधर: द रिवेंज’ OTT पर कब होगी रिलीज? नेटफ्लिक्स नहीं, इस प्लेटफॉर्म पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म
Dhurandhar 2 On OTT: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब फैंस जानना चाहते हैं कि फिल्म OTT पर कब और कहां रिलीज होगी। यहां जानिए पूरी डिटेल।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Movie OTT Deal: स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने कमाई के मामले में शानदार आंकड़े हासिल किए हैं। हालांकि, सिनेमाघरों में सफलता के साथ-साथ अब दर्शकों के मन में एक ही सवाल है, यह फिल्म OTT पर कब रिलीज होगी?
नेटफ्लिक्स नहीं इस प्लेटफॉर्म पर आएगी धुरंधर: द रिवेंज
फिल्म के पहले पार्ट को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, लेकिन इस बार मेकर्स ने बड़ा बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ओटीटी प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर किया जाएगा। इसके लिए प्लेटफॉर्म और मेकर्स के बीच करीब 150 करोड़ रुपये की बड़ी डील हुई है, जो पहले पार्ट के मुकाबले लगभग दोगुनी बताई जा रही है।
कब तक OTT पर आ सकती है फिल्म?
हालांकि फिल्म की OTT रिलीज डेट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री ट्रेंड के अनुसार ज्यादातर फिल्में थिएटर रिलीज के 6 से 8 हफ्तों के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। वहीं, यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह जून के दूसरे हफ्ते तक OTT पर स्ट्रीम हो सकती है। इससे उन दर्शकों को फायदा होगा, जो इसे घर बैठे देखना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
विक्रांत राय की फिल्म ‘कज़िन ईशा’ Gen Z के दिलों पर राज़ करने के लिए तैयार
बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई
आपको बता दें, कमाई के मामले में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने शुरुआत से ही धमाका कर दिया था। फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ली और अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 330 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंच गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, आने वाले दिनों में यह कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ कर 2026 की बड़ी फिल्म का इतिहास रच सकती है।
ये भी पढ़ें- ‘पेड्डी’ में जुड़ा ग्लैमर का तड़का! Ram Charan संग दिखेगी ये नई एक्ट्रेस, फैंस हुए एक्साइटेड
कहानी में क्या है खास?
इस सीक्वल में रणवीर सिंह के किरदार ‘हमजा अली मजारी’ उर्फ जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह एक आम इंसान से एक खतरनाक और निर्दयी जासूस बनता है और दुश्मन देश में घुसकर मिशन को अंजाम देता है। फिलहाल, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ थिएटर्स के बाद OTT पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। हालांकि, इस बार प्लेटफॉर्म बदलने से दर्शकों को अपना सब्सक्रिप्शन अपडेट करना पड़ सकता है।
