‘पेड्डी’ में जुड़ा ग्लैमर का तड़का! Ram Charan संग दिखेगी ये नई एक्ट्रेस, फैंस हुए एक्साइटेड

Peddi New Actress Entry: राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि मृणाल ठाकुर इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकती हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
Mrunal Thakur In Peddi
पेड्डी में मृणाल ठाकुर की एंट्री (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mrunal Thakur In Peddi: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म पेड्डी लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है और अब इस फिल्म को लेकर एक नई और दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्पोर्ट्स ड्रामा में एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है।

‘पेड्डी’ में दिख सकती हैं मृणाल ठाकुर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कैमियो रोल के लिए मृणाल ठाकुर का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस करती नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन चर्चा जोरों पर है। अगर यह खबर सच साबित होती है, तो पहली बार मृणाल ठाकुर, राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

डांस नंबर से बढ़ेगा फिल्म का तड़का

खबरों के अनुसार, फिल्म ‘पेड्डी’ में मृणाल ठाकुर एक स्पेशल डांस नंबर का हिस्सा बन सकती हैं। इस गाने में वह राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ शानदार डांस करती दिखाई देंगी। इस अपडेट के सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं और सोशल मीडिया पर लोग जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं।

मृणाल ठाकुर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। वह साउथ फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' और हिंदी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आने वाली हैं। इन फिल्मों से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

कब रिलीज होगी ‘पेड्डी’?

वहीं, राम चरण स्टारर ‘पेड्डी’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ-साथ क्राइम थ्रिलर भी होगी, जिसमें राम चरण क्रिकेटर के रूप में नजर आएंगे। ऐसे मे फिलहाल, ‘पेड्डी’ को लेकर हर नया अपडेट फैंस के बीच उत्साह को दोगुना कर रहा है। अगर मृणाल ठाकुर की एंट्री की खबर सच होती है, तो यह फिल्म और भी ज्यादा खास बन सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com