-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Dhurandhar 2 Opening Day Advance Booking Record
‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त धमाका! पहले दिन की एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड, हिंदी वर्जन ने मचाई धूम
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ranveer Singh Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाका कर दिया। पहले दिन 3.12 लाख टिकट बिक चुके हैं और हिंदी एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड बन सकता है।

धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Advance Booking: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपने पहले पार्ट की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सफलता के बाद दर्शकों के लिए बेहद खास है। पहले पार्ट ने दिसंबर 2025 में बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जिससे इस सीक्वल से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। इस कारण फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है।
धुरंधर 2 का एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने धमाल मचा दिया है। पेड प्रीव्यू के शानदार रिस्पॉन्स के बाद, देशभर में शो की संख्या लगभग 13,400 तक पहुंच चुकी है। तीन दिन और बचे होने की वजह से यह संख्या 15,000 तक पहुंचने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन के लिए 3.12 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं, जिससे नेट कमाई 14.62 करोड़ रुपये हो गई है। यदि प्री-सेल्स इसी रफ्तार से बढ़ती हैं, तो फिल्म आसानी से 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
रणवीर सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 को पीछे छोड़ा
धुरंधर 2 ने 2026 में किसी भी बॉलीवुड फिल्म के पहले दिन की सबसे ज्यादा प्री-सेल्स का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘बॉर्डर 2’ के पास था, जिसने 12.5 करोड़ रुपये की टिकटें बेची थीं।
भाषा वर्जन के अनुसार बुकिंग
- हिंदी वर्जन: लगभग 2.9 लाख टिकट
- तेलुगू डब्ड: 14 हज़ार टिकट
- तमिल वर्जन: 7.8 हज़ार टिकट
- मलयालम: 225 टिकट
- कन्नड़: 22 टिकट
हिंदी एडवांस बुकिंग टॉप 5 में जगह बना पाएगी?
आपको बता दें कि टॉप लिस्ट में शामिल होने के लिए ‘धुरंधर 2’ को एनिमल के 29.25 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करना होगा। मौजूदा रिकॉर्ड में केजीएफ 2 सबसे आगे है (40.65 करोड़ रुपये), उसके बाद बाहुबली 2 (37.53 करोड़), पुष्पा 2 (37.30 करोड़), और जवान (37.24 करोड़) हैं।
इन सबके बीच फिल्म के स्टारकास्ट का बात करें, तो रणवीर सिंह मुख्य भूमिका (हमजा अली मजारी) में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त (एसपी चौधरी असलम), अर्जुन रामपाल (मेजर इकबाल), और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा यामी गौतम भी नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें- Oscar 2026 में ‘सिनर्स’ का जलवा, 16 नॉमिनेशन में से 4 अवॉर्ड पर किया कब्जा, माइकल बी. जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर
फैंस और ट्रेड एनालिस्ट्स की नजर अब ‘धुरंधर 2’ के ओपनिंग डे ग्रॉस पर है। एडवांस बुकिंग के इस शानदार प्रदर्शन से यह साल की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड बनाने के काबिल हो सकती है, और बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के संकेत दे रही है।
Ranveer singh dhurandhar 2 opening day advance booking record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में जलकुंभी हटाने पर खर्च को लेकर विवाद, 16.61 करोड़ रुपये खर्च होने का दावा; मनपा पर उठे सवाल
Jun 21, 2026 | 04:48 PMमानसून की देरी से अकोला में गहराया जल संकट, 57 गांवों की जीवनरेखा उमा प्रकल्प अंतिम स्तर पर
Jun 21, 2026 | 04:46 PMसागर में कटरबाज गैंग का सरगना गिरफ्तार, 50 फीट ब्रिज से कूदकर बचना चाहता था मनु सोनी; पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
Jun 21, 2026 | 04:46 PM60 साल की दोस्ती का द एंड, CM विजय के उभार से ढह गया DMK का अभेद्य किला, मुस्लिम लीग ने छोड़ा स्टालिन का साथ
Jun 21, 2026 | 04:44 PMKhunti Police Encounter: खूंटी में हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में PLFI उग्रवादी
Jun 21, 2026 | 04:38 PMपुणे में भीषण जल संकट: मनपा ने स्विमिंग पूल बंद करने का दिया आदेश, कोच विनय मराठे ने दी बाढ़ की चेतावनी
Jun 21, 2026 | 04:32 PMबागी पिता और निष्ठावान बेटी, सांसद संजय दीना पाटिल की बगावत के बीच मातोश्री पहुंचकर बेटी राजूल ने थामी मशाल
Jun 21, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














