-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shah Rukh Khan Dance Revati Sule Pre Wedding Party Video Viral
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर लूट ली महफिल
- Written By: सोनाली झा
Shah Rukh Khan Dance Video: लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की प्री-वेडिंग पार्टी में शाहरुख खान ने अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली। किंग खान ने कपल के साथ स्टेज पर डांस किया।

सुप्रिया सुले की बेटी की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान (फोटो- सोशल मीडिया)
Shah Rukh Khan Dance At Revati Sule Pre Wedding: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपने अंदाज और एनर्जी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की प्री-वेडिंग पार्टी में जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख की मौजूदगी ने इस खास समारोह को और भी यादगार बना दिया। उनके डांस, स्टाइल और चार्म ने पार्टी में मौजूद मेहमानों का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो में शाहरुख खान रेवती सुले और उनके होने वाले पति सारंग लखानी के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कपल के साथ डांस किया और उन्हें शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
शाहरुख खान का अंदाज
वीडियो में शाहरुख का गर्मजोशी भरा अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने दोनों को गले लगाकर उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। पार्टी में मौजूद लोगों ने भी शाहरुख के इस व्यवहार की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में किंग खान का वही पुराना करिश्मा देखने को मिला, जिसने उन्हें करोड़ों दिलों का चहेता बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
कोई मिल गया गाने पर बिखेरा जादू
प्री-वेडिंग फंक्शन का सबसे चर्चित पल तब सामने आया जब शाहरुख खान अपने सुपरहिट गाने ‘कोई मिल गया’ पर डांस करते नजर आए। उनकी एनर्जी और स्टेज प्रेजेंस ने पार्टी का माहौल पूरी तरह बदल दिया। फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। शाहरुख का डांस देखकर वहां मौजूद मेहमान भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
राहुल वैद्य ने भी बांधा समां
किंग खान ने अपने खास स्टाइल और एक्सप्रेशंस से सभी का मनोरंजन किया। इस भव्य समारोह में मशहूर गायक राहुल वैद्य भी शामिल हुए। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों से महफिल को और भी रंगीन बना दिया। उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया और समारोह का उत्साह कई गुना बढ़ गया।
किंग’ को लेकर चर्चा में हैं शाहरुख
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Shah rukh khan dance revati sule pre wedding party video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMमुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














