‘धुरंधर 2’ पर बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी कलाकारों को मिला काम, इस एक्टर ने बताई अंदर की सच्चाई
Ranveer Singh Movie: ‘धुरंधर 2’ की बारीक डिटेल्स ने फैंस को चौंका दिया है। अब अभय अरोड़ा ने खुलासा किया है कि फिल्म में ल्यारी के असली लोगों को भी कास्ट किया गया था।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धुरंधर 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Pakistani Artists Dhurandhar: The Revenge: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म की कहानी और उसमें दिखाई गई बारीक डिटेल्स ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया है, खासकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके को जिस तरह पर्दे पर उतारा गया है, उसकी खूब चर्चा हो रही है।
अब फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले अभय अरोड़ा ने इस रियलिस्टिक अप्रोच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म के कुछ सीन्स में वास्तव में पाकिस्तान के ल्यारी से जुड़े लोगों को शामिल किया गया था।
अभय अरोड़ा ने ल्यारी के सीन पर किया बड़ा खुलासा
अभय अरोड़ा के मुताबिक, बैंकॉक में शूट किए गए भीड़ वाले दृश्यों के लिए लोकल कास्टिंग की गई थी। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इन लोकल लोगों में कुछ ऐसे भी थे, जो मूल रूप से पाकिस्तान के ल्यारी इलाके से थे और उस समय बैंकॉक में रह रहे थे। जब उन्होंने सेट देखा, तो वे हैरान रह गए क्योंकि सेटअप बिल्कुल ल्यारी जैसा ही महसूस हो रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
उन्होंने बताया कि उन लोगों ने खुद इस बात पर आश्चर्य जताया कि बिना ल्यारी गए भी फिल्म में वहां की इतनी सटीक झलक कैसे दिखाई गई। यह फिल्म की रिसर्च और डायरेक्शन की गहराई को दर्शाता है। फिल्म में अभय अरोड़ा ने ‘यासिर’ नाम के गैंगस्टर का किरदार निभाया है, जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उनके इस रोल को दर्शकों ने काफी सराहा है और उनकी परफॉर्मेंस को दमदार बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- थिएटर्स में फीकी, OTT पर चलेगी ‘वध 2’ की आंधी? जानें संजय मिश्रा-नीना गुप्ता की थ्रिलर अब घर बैठे कहां देखें
फिल्म इन दमदार स्टारकास्ट ने निभाया अहम रोल
इन सबके बीच फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो सभी कलाकार काफी मजबूत दिखे हैं, जिसमें संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन और आर माधवन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिलहाल,‘धुरंधर 2’ को मिल रही सफलता का एक बड़ा कारण इसकी दमदार कहानी, शानदार अभिनय और ग्राउंड लेवल पर की गई रिसर्च है। यही वजह है कि फिल्म दर्शकों के बीच इतनी लोकप्रिय हो रही है और लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।
