Ranveer Singh Controversy: रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR, इस दिन होगी सुनवाई
Ranveer Singh FIR: रणवीर सिंह के खिलाफ कर्नाटक की दैव्य परंपरा पर कथित टिप्पणी को लेकर बेंगलुरु में FIR दर्ज की गई है। IFFI गोवा कार्यक्रम से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर सिंह (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Court Case: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को लेकर की गई कथित टिप्पणी के चलते उनके खिलाफ बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला एक्टर-निर्देशक ऋषभ शेट्टी की चर्चित फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ और उससे जुड़ी दैव्य परंपरा से जुड़ा हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रणवीर सिंह ने सार्वजनिक मंच से ऐसी हरकत की, जिससे कर्नाटक के तटीय इलाकों की आस्था और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि एक्टर ने कर्नाटक की पारंपरिक भूता कोला (दैव्य परंपरा) का मजाक उड़ाया, जिसे वहां के लोग बेहद पवित्र और आस्था से जुड़ा मानते हैं। इस परंपरा को हाल ही में फिल्म ‘कांतारा’ के जरिए अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिली है।
ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1
यह पूरा मामला 28 नवंबर 2025 का बताया जा रहा है, जब गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। मंच पर बातचीत के दौरान उन्होंने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ का जिक्र करते हुए कथित तौर पर दैव्य परंपरा की नकल और मजाक किया। आरोप है कि उस वक्त ऋषभ शेट्टी ने रणवीर को ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन तब तक कई लोगों की भावनाएं आहत हो चुकी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
AI Deepfake पर भड़कीं Preity Zinta, बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले से मचा तहलका, बढ़ीं टेक कंपनियों की मुश्किलें
Main Vaapas Aaunga Day 7: इम्तियाज-दिलजीत की जोड़ी का चला जादू, सातवें दिन कमाई के आंकड़ों ने बढ़ाई उम्मीदें
Haunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
26/11 की कहानी भी नहीं बचा सकी फिल्म, ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ का निकला दम!, पहले ही हफ्ते में बुरा हाल
Karnataka | FIR registered against actor Ranveer Singh in Bengaluru under sections 196, 299, 302 of BNS. FIR states, “On 28/11/2025, during the closing ceremony of the International Film Festival of India (IFFI) held in Goa, the accused Ranveer Singh, while present on stage and… — ANI (@ANI) January 29, 2026
रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी नाराजगी देखने को मिली और कर्नाटक के कई संगठनों ने इसे अपमानजनक बताया। मामले ने तब कानूनी रूप ले लिया जब 27 दिसंबर 2025 को एक वकील ने एडिशनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के समक्ष प्राइवेट शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद अदालत ने मामले की जांच के आदेश दिए। 23 जनवरी 2026 को कोर्ट ने हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन को रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया।
रणवीर सिंह ने विवाद पर नहीं किया रिएक्ट
अब यह मामला बेंगलुरु के एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में भेजा गया है, जहां इसकी सुनवाई 8 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है। फिलहाल रणवीर सिंह या उनकी टीम की ओर से इस पूरे विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, यह मामला उनके लिए कानूनी और छवि दोनों ही स्तर पर परेशानी खड़ी कर सकता है। अब देखना होगा कि कोर्ट की सुनवाई में यह विवाद किस दिशा में आगे बढ़ता है।
