Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mardaani 3 Collection: ‘बॉर्डर 2’ की आंधी में भी डटी ‘मर्दानी 3’, 5वें दिन रानी मुखर्जी ने कमा डाले इतने करोड़

Mardaani 3 Earnings: मर्दानी 3 ने बॉर्डर 2 से क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दिखाई है। फिल्म ने 5वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की। मर्दानी 3 का कुल कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Feb 04, 2026 | 09:34 AM

मर्दानी 3 की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mardaani 3 Box Office Day 5: रानी मुखर्जी स्टारर दमदार पुलिस ड्रामा ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म सनी देओल की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म से क्लैश के बावजूद सम्मानजनक कमाई कर रही है। फीमेल-लीड फिल्मों को लेकर बनी धारणाओं को तोड़ने वाली इस फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर SSP शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। अपनी सशक्त परफॉर्मेंस और गंभीर मुद्दे पर आधारित कहानी के चलते फिल्म को अच्छी वर्ड ऑफ माउथ मिल रही है। हालांकि वीकडेज में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में सफल रही है।

मर्दानी 3 का ओपनिंग कमाई

अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘मर्दानी 3’ ने पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन ‘मर्दानी 3’ की कमाई बढ़कर 6.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, वहीं तीसरे दिन इसने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। चौथे दिन यानी सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली और फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए।

सम्बंधित ख़बरें

Netflix India 2026: ‘मिसमैच्ड फाइनल सीजन’ से लेकर ‘फैमिली बिजनेस’ तक, पूरे साल एंटरटेनमेंट की बारिश

Dinesh Lal Yadav Bigg Boss: जब बिग बॉस के घर में निरहुआ ने जीत लिया सलमान खान का दिल, वजह जानकर होंगे हैरान

Birthday Special: बिना गॉडफादर बॉलीवुड पहुंचे वरुण शर्मा, बचपन में शाहरुख खान की फिल्म ने दिखाया था रास्ता

Border 2 Collection: सनी देओल की बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान, फिल्म ने 12 दिन में कर डाला बड़ा कारनामा

मर्दानी 3 का कलेक्शन

अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में ‘मर्दानी 3’ की 5 दिनों की कुल नेट कमाई 22.25 करोड़ रुपये हो गई है। खास बात यह है कि इस कलेक्शन के साथ ‘मर्दानी 3’ अब रानी मुखर्जी की टॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें- बिना गॉडफादर बॉलीवुड पहुंचे वरुण शर्मा, बचपन में शाहरुख खान की फिल्म ने दिखाया था रास्ता

मर्दानी 3 की कहानी

मर्दानी 3 ने ‘दिल बोले हडिप्पा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को लगभग पीछे छोड़ दिया है और बुधवार तक यह रानी की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है। फिल्म की कहानी SSP शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहस्यमय तरीके से गायब हुई 93 लड़कियों के केस की जांच करती हैं। आयुष गुप्ता द्वारा लिखित इस फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

Rani mukerji film mardaani 3 box office collection day 5

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 09:34 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Box Office Collection
  • Entertainment News
  • Rani Mukerji

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.