‘मैं हूं ना…’ रानी चटर्जी ने लेटेस्ट पोस्ट में लूटी महफिल, सादगी में दिखीं बेहद खूबसूरत
Rani Chatterjee Instagram Post: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रानी चटर्जी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rani Chatterjee New Look: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत मौजूदगी के लिए भी जानी जाती हैं। रानी अक्सर इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी जिंदगी के खास पल साझा करती रहती हैं। शनिवार को भी अभिनेत्री ने कुछ नई तस्वीरें पोस्ट कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।
रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन लिखा, “मैं हूं ना। ये मैंने उसे कहा, पर कब तक हूं ये नहीं कहा।” इस लाइन ने फैंस का ध्यान खींचा और लोग इसके अलग-अलग मायने निकालते नजर आए। तस्वीरों में रानी बेहद सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
रानी चटर्जी ने कैजुअल आउटफिट जीता लोगों का दिल
इन फोटोज में अभिनेत्री ने हल्का मेकअप किया हुआ है और कैजुअल आउटफिट में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। बिना ज्यादा तामझाम के भी रानी की खूबसूरती साफ झलक रही है। उनका यह नेचुरल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग कमेंट सेक्शन में उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें “नेचुरल ब्यूटी” बता रहा है तो कोई उनकी सादगी का फैन बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
काम की बात करें तो भोजपुरी इंडस्ट्री में रानी चटर्जी का सफर काफी लंबा और सफल रहा है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में बड़े सितारों के साथ काम किया है और आज भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। इन दिनों रानी टीवी सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में नजर आ रही हैं, जहां वह एक निगेटिव किरदार निभा रही हैं। इस रोल में उनका अलग अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
ये भी पढ़ें- दोस्ती में आई दरार हुई खत्म, कुनिका ने बिग बॉस पार्टी में करवा दिया तान्या से इस कंटेस्टेंट का पैचअप
जल्द इस फिल्म नजर आएंगी एक्ट्रेस
इसके अलावा रानी जल्द ही फिल्म ‘यूपी वाली और बिहार वाली’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर कर रहे हैं और इसमें रानी के साथ संजना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में प्रशांत सिंह, आलोक सिंह राजपूत, ललित उपाध्याय, विद्या सिंह, श्वेता वर्मा और गोपाल चौहान भी शामिल हैं।
रानी चटर्जी की कई फिल्में आने वाले समय में रिलीज के लिए तैयार हैं, वहीं हाल ही में उनकी फिल्म ‘हम हई जेठानी’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर भी हुआ था। इसके अलावा ‘जानम’ और ‘बैरी बहुरिया’ जैसी फिल्में भी रिलीज हो चुकी हैं। फैंस को अब उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
