Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

45 लाख की ईमानदारी ने जीत लिया थलाइवा का दिल, रजनीकांत ने महिला सफाई कर्मचारी को घर बुलाकर दिया खास तोहफा

Rajinikanth Photos Viral: सुपरस्टार रजनीकांत ने एक महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी से प्रभावित होकर उन्हें घर बुलाया और सोने की चेन भेंट की। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Feb 04, 2026 | 03:43 PM

सुपरस्टार रजनीकांत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajinikanth Gifts Gold Chain Chennai Sanitation Worker: सुपरस्टार रजनीकांत भले ही फिल्मों में दमदार एक्शन और स्टाइल के लिए जाने जाते हों, लेकिन असल जिंदगी में वह सादगी और दरियादिली की मिसाल हैं। जरूरतमंदों की मदद करना, समाज के लिए आगे आना और ईमानदारी का सम्मान करना यह सब थलाइवा की पहचान बन चुका है। कोरोना काल हो या चेन्नई में आई भीषण बाढ़, रजनीकांत हमेशा मदद के लिए आगे आए हैं। अब एक बार फिर रजनीकांत ने अपने बड़े दिल का सबूत दिया है। इस बार वजह बनीं एक महिला सफाई कर्मचारी, जिनकी ईमानदारी ने सुपरस्टार का दिल जीत लिया।

महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी से प्रभावित हुए रजनीकांत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई के टी नगर इलाके में काम करने वाली महिला सफाई कर्मचारी पद्मा को सफाई के दौरान एक लावारिस पाउच मिला। जब उन्होंने पाउच खोला, तो उसमें करीब 360 ग्राम सोने के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है।

इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद पद्मा के मन में जरा भी लालच नहीं आया। उन्होंने बिना देर किए इस पाउच की जानकारी अपने सुपरवाइजर को दी और फिर पोंडी बाजार पुलिस स्टेशन में इसे जमा करवा दिया। बाद में पुलिस की मदद से यह कीमती ज्वेलरी उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुंचा दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

‘लॉक अप’ सीजन 2 का ऐलान, नेटफ्लिक्स पर होगी वापसी, क्या एक बार फिर होस्ट बनेंगी कंगना रनौत?

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, बिश्नोई गैंग ने चलाई थी 7.62 MM की गोलियां, शूटर हुए बेनकाब

फिल्म ‘अग्ली’ ने तोड़ा…तो ओटीटी ने बदली किस्मत, तेजस्विनी कोल्हापुरे ने करियर ब्रेक पर किया बड़ा खुलासा

फिल्म इंडस्ट्री में चिंता, रोहित शेट्टी फायरिंग केस पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड की कड़ी प्रतिक्रिया

पिछले चार साल में लौटाया करोड़ों का सामान

चेन्नई में ठोस कचरा प्रबंधन कंपनी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि पद्मा की ईमानदारी कोई नई बात नहीं है। बीते चार सालों में वह करीब 1.5 करोड़ रुपये का कीमती सामान उसके असली हकदारों तक पहुंचा चुकी हैं।
उनकी इस नीयत और जिम्मेदारी ने न सिर्फ प्रशासन, बल्कि आम लोगों का भी दिल जीत लिया है।

Superstar @rajinikanth personally invited a T. Nagar Essential public service provider Mrs Padma to his residence and gifted her a gold chain to honor her incredible integrity. Mrs.Padma recently found 45 sovereigns of gold while on duty and safely returned them to the rightful… pic.twitter.com/iFVfcFxhFd — Seenu Ramasamy (@seenuramasamy) February 3, 2026


जब सुपरस्टार रजनीकांत को पद्मा की इस ईमानदारी के बारे में पता चला, तो वह बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने मंगलवार को पद्मा को अपने चेन्नई स्थित आवास पर बुलाया और व्यक्तिगत रूप से उनकी तारीफ की। रजनीकांत ने पद्मा को शॉल और सोने की चेन भेंट कर सम्मानित किया। यह पल पद्मा के लिए बेहद भावुक और खास रहा। थलाइवा जैसे सुपरस्टार से इस तरह का सम्मान मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बन गया।

मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं सम्मानित

रजनीकांत से पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी पद्मा की ईमानदारी की सराहना कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें 1 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया था। यह साबित करता है कि सच्ची नीयत और ईमानदारी आज भी समाज में सबसे बड़ा सम्मान दिला सकती है।

फिल्मों में व्यस्त हैं थलाइवा

वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर-2’ में नजर आने वाले हैं। फिलहाल वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने अभिनय के साथ-साथ रजनीकांत लगातार अपने सामाजिक कार्यों और इंसानियत भरे कदमों से भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। रजनीकांत का यह कदम एक बार फिर साबित करता है कि असली हीरो वही होता है, जो पर्दे के बाहर भी इंसानियत को सबसे ऊपर रखे।

Rajinikanth gifted gold chain sanitation worker honesty chennai viral photos

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2026 | 03:43 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Rajinikanth

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.