Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Randeep Hooda Rejected Aurangzeb Role: ‘छावा’ का ऑफर ठुकरा चुके हैं रणदीप हुड्डा, इस वजह से नहीं बने औरंगजेब

Randeep Hooda Rejected Super Hit Movie: रणदीप हुड्डा ने फिल्म छावा में औरंगजेब का किरदार निभाने से मना करने का कारण बताया कि तब उनकी उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: May 23, 2026 | 03:38 PM

रणदीप हुड्डा की तस्वीर और फिल्म छावा से जुड़ा पोस्टर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Randeep Hooda Rejected Chhaava: इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रणदीप हुड्डा अपनी वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में रणदीप ने सुपर हिट फिल्म ‘छावा’ को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें छावा फिल्म में औरंगजेब का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने एक खास वजह से इस रोल को मना कर दिया था।

रणदीप हुड्डा अपनी वेब सीरीज से जुड़ी बातचीत के दौरान फिल्म ‘छावा’ को लेकर उन्होंने खी खुलासे किए और साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि क्यों फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाने से मना किया था। रणदीप ने बताया कि फिल्म छावा में मुगल बादशाह औरंगजेब का किरदार निभाने के लिए उनसे संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने निजी कारणों से इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

औरंगजेब के किरदार को ठुकराया

रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब का किरदार निभाने से मना करने का कारण बताया कि जब डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने उनसे छावा के लिए संपर्क किया था, तब उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी। रणदीप ने बताया कि जब फिल्म मेकर लक्ष्मण उतेकर ने उनसे कॉन्टैकट किया, तब उन्होंने स्वातंत्रय वीर सावरकर पर अपना काम पूरा कर लिया था। और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

Farah Khan Gold Diet Video: गोल्ड डाइट से परेशान हुईं फराह खान, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द

करोड़ों की प्रॉपर्टी, लग्जरी गाड़ियां और दुबई वाला घर, जानिए कौन है कितना अमीर, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड और काला जादू… किसी का टूटा घर, तो किसी की मौत ने मचा दी सनसनी, देखें तस्वीरें

Ronit Roy Cyber Crime Fraud: साइबर फ्राड का शिकार हुए रोनित रॉय, बोले-सावधान रहें, कोई भी सुरक्षित नहीं

आईपी केस से गुजर रहे थे रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने कहा कि मैं एक आईपी केस से गुजर रहा था और पूरे मामले में हिंदू-मुस्लिम वाला पहलू भी बहुत ज्यादा हावी था। और उन्हें उस रास्ते बिल्कुल नहीं जाना था। इसलिए मैंने छावा को रिजेक्ट कर दिया। फिर उसके बाद फिल्म ईथा मेरे पास आई लेकिन मैंने इस फिल्म को हां कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Farah Khan Gold Diet Video: गोल्ड डाइट से परेशान हुईं फराह खान, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द

फिल्म छावा ने की 800 करोड़ की कमाई

रणदीप हुड्डा के ऑफर मना करने के बाद छावा में औरंगजेब वाला किरदार अक्षय खन्ना को दिया गया। और औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने बखूबी निभाया। 130 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि रणदीप हुड्डा अपनी वेब सीरिज अविनाश को लेकर काफी बिजी चल रहे है। बता दें कि इस वेब सीरिज में रणदीप हुड्डा इंस्पेक्टर का रोल निभा रहे है।

Randeep hooda rejected chhaava movie aurangzeb role reason

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 03:38 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment
  • Vicky Kaushal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.