बॉलीवुड और काला जादू… किसी का टूटा घर, तो किसी की मौत ने मचा दी सनसनी, देखें तस्वीरें
Bollywood Black Magic Stories: बड़ा पर्दा हो या छोटा पर्दा जितनी ये दुनिया चमकती हुई दिखाई देती है, उतना ही अंधेरों से घिरी है। हिंदी सिनेमा के कई सितारें ऐसे हैं, जो इस फिल्म इंडस्ट्री में काले जादू का शिकार हो चुके है। चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से सितारों ने ये अनुभव किया है।
- Written By: यति सिंह
टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी जिन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो छोटे पर्दे के अभिनेता शरद मल्होत्रा को खोने से इतना डरती थी, कि उन्होंने काला जादू करना शुरू कर दिया।
काले जादू को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव ने भी इस बात का खुलासा करते हुए अपने राज खोले। अमृता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन पर भी किसी ने काला जादू किया था। लेकिन उनको इसके बारे में कुछ नहीं पता था। यह बात अमृता को उनके गुरू ने बताई थी।
Mandakini Photos: पहाड़, प्रकृति और हिमाचली लुक… मंदाकिनी की नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज, ZEE5 की इन 5 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
Who is Shekhar Chaudhary: चोरी-छिपे सगाई, फिर LIVE कॉन्सर्ट में खुलासा! कौन हैं मिस्ट्री मैन शेखर चौधरी
Rohit Chandel POCSO Case: रोहित चंदेल पर पॉक्सो का शिकंजा, गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में किया बड़ा कबूलनामा
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने उनके मरने के बाद इस बात का दावा कर चुके हैं, कि उनकी पत्नी पर भी काला जादू किया गया था। उन्होंने ये भी कहा कि इसी कारण शेफाली की मौत नेचुरल नहीं लगती।
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन का विवाद किसी से छुपा नहीं है। अध्यनन सुमन ने खुद इस बात का दावा किया था कि कंगना रनौत ने उनपर काला जादू किया था। साथ में ये बात का खुलासा भी किया कि कंगना रनौत उन्हें आधी रात को पूजा करवाने के लिए लेकर गई थी।
वहीं कंगना रनौत के ऊपर काला जादू का आरोप लगा तो कंगना ने भी इस बात का खंडन किया । और इन दावों को गलत बता दिया था। कंगना रनौत ने अपने बचाव में यह भी कहा कि उन पर लगे इन आरोपों से उन्हें बहुत सदमा भी लगा था।
काले जादू को लेकर उर्फी जावेद ने भी बड़ा खुलासा किया था। हालही में दिए गए एक इंटरव्यू में उर्फी ने कहा कि उन पर भी काला जादू किया गया था। जिसकी वजह से उनके एक के बाद एक काम बिगड़ने लगे थे।
