1 महीने की हुई Randeep Hooda की नन्ही परी, रखा ऐसा यूनिक नाम कि सुनते ही फैंस बोले वाह
Randeep Hooda Baby Name: रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद उसका नाम रिवील किया है। क्यूट तस्वीरों के साथ एक्टर ने बताया कि उनकी लाडली का नाम न्योमिका रखा गया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रणदीप हुड्डा की बेटी का नाम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Randeep Hooda Daughter Name Meaning: बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम इन दिनों अपनी पेरेंटहुड जर्नी को लेकर खूब चर्चा में हैं। पिछले महीने बेटी के जन्म की खुशखबरी देने के बाद अब कपल ने अपनी लाडली का प्यारा और खास नाम भी फैंस के साथ साझा किया है।
दरअसल, रणदीप और लिन ने 10 मार्च को अपने घर में एक नन्ही परी का स्वागत किया था। उस वक्त एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। अब बेटी के जन्म के लगभग एक महीने बाद उन्होंने कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर करते हुए उसका नाम रिवील किया है।
रणदीप हुड्डा की बेटी का मां संग दिखा खास बॉन्ड
हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में लिन लैशराम अपनी बेटी को गोद में लेकर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में मां-बेटी का खूबसूरत बॉन्ड साफ झलक रहा है। लिन की बाहों में आराम से सोती हुई नन्ही बच्ची बेहद क्यूट लग रही है।इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही फैंस का दिल जीत लिया। कई यूजर्स ने मां-बेटी की इस प्यारी झलक को ‘दिल छू लेने वाली’ बताया और कपल को शुभकामनाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Drishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
बेटी का रखा खास और यूनिक नाम
इन खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए रणदीप हुड्डा ने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ बताया। एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारी दुनिया का नया सेंटर न्योमिका हुड्डा। दिव्य कृपा, आजादी और आसमान की तरह असीम।”न्योमिका नाम का अर्थ भी बेहद खास माना जा रहा है, जो स्वतंत्रता और असीम संभावनाओं का प्रतीक है। यही वजह है कि फैंस इस यूनिक नाम की खूब तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स और फैंस ने कमेंट सेक्शन में बच्ची के नाम को सुंदर और अलग बताते हुए कपल को ढेर सारी बधाइयां दी हैं।
मणिपुर रीति-रिवाज से हुई थी शादी
गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में पारंपरिक मणिपुरी रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और लोगों ने उनके पारंपरिक लुक की काफी सराहना की थी। लिन लैशराम खुद भी एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उन्होंने मैरी कॉम, जाने जान और रंगून जैसी फिल्मों में काम किया है।
ये भी पढ़ें- Samay Raina के अमिताभ बच्चन पर जोक से मचा विवाद, एजाज खान ने लगाई फटकार, बोले- इज्जत से चलना सीखो
रणदीप हुड्डा की अपकमिंग फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा को आखिरी बार सनी देओल की फिल्म जाट में विलेन की भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। आने वाले समय में रणदीप कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘माचिस: द मूवी’, ‘ऑपरेशन खुकरी’, ‘ईथा’ और ‘लाल रंग 2’’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
