-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranbir Kapoor Big Update On Dhoom 4 Know When Will Shooting Of Film Begin
रणबीर कपूर की ‘धूम 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
- Written By: स्नेहा मौर्या
लंबे समय से रणबीर कपूर की ‘धूम 4’ को लेकर लोगों में बज बना हुआ है। इसी बीच हाल ही में फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है।

रणबीर कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर अपनी बेहतरीन एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद एक्टर की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अब एक और बड़ी फिल्म से उनका नाम जुड़ चुका है। धूम फ्रेंचाइज़ी की चौथी किस्त ‘धूम 4’। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर चर्चाएं जारी थीं और अब इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
दरअसल, रणबीर कपूर की ‘धूम 4’ को लेकर आधिकारिक रूप से स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई है। फिल्म की कहानी को श्रीधर राघवन ने लिखा है और यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा भी कहानी की रूपरेखा में शामिल रहे हैं। खबरों के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह इस फिल्म में एक खतरनाक चोर की भूमिका निभाएंगे, जो बाइक पर सवार होकर एक थ्रिलिंग मिशन को अंजाम देता है। हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी को फिलहाल सीक्रेट रखा गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
‘धूम 4’ को लेकर आया अपडेट
‘धूम’ फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत 2004 में हुई थी और अब तक इसके तीन भाग दर्शकों को मिल चुके हैं और धूम (2004), धूम 2 (2006) और धूम 3 (2013)। इन तीनों फिल्मों में जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे स्टार्स खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं। हर भाग में हाई-ऑक्टेन एक्शन, तेज रफ्तार बाइक और थ्रिलिंग स्टोरीलाइन दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही है। अब जब रणबीर कपूर जैसे टैलेंटेड एक्टर का नाम धूम 4 से जुड़ा है, तो फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ ने मचाया धमाल, 11 दिन में की तगड़ी कमाई
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
निर्देशन की जिम्मेदारी इस बार ‘ब्रह्मास्त्र’ फेम अयान मुखर्जी को सौंपी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्वतंत्रता संग्राम 2’ पर काम कर रहे हैं, जो 2025 के अंत तक रिलीज होगी। इसके बाद वह अप्रैल 2026 से ‘धूम 4’ की शूटिंग शुरू करेंगे।
मेकर्स का प्लान है कि ‘धूम 4’ को साल 2027 में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाए। यह फिल्म एक बार फिर एक्शन और स्टाइल के शौकीन दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट साबित हो सकती है।
Ranbir kapoor big update on dhoom 4 know when will shooting of film begin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














