Love And War: विवाद में फंसी रणबीर कपूर आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर, बीकानेर में FIR

FIR In Bikaner: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। संजय लीला भंसाली के खिलाफ बीकानेर में FIR हुई है।
Love And War: विवाद में फंसी रणबीर कपूर आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर, बीकानेर में FIR
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट की फिल्म लव एंड वॉर पर विवाद, बीकानेर में दर्ज हुई एफआईआर
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Love And War in Controversy: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर राजस्थान में बवाल मचा था, तो वहीं संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। संजय लीला भंसाली और उनके प्रोडक्शन मैनेजर के खिलाफ गंभीर धाराओं में राजस्थान के बीकानेर में एफआईआर दर्ज की गई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के लिए शूटिंग राजस्थान के बीकानेर में होने वाली है। बीछवाल थाना में न्यायालय के आदेश पर संजय लीला भंसाली के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 

संजय लीला भंसाली के खिलाफ किसने की शिकायत 

विवाद का ये मामला फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग से जुड़ा हुआ है। शिकायत राधा फिल्म एंड हॉस्पिटैलिटी के सीईओ और लाइन प्रोड्यूसर प्रतिक राज माथुर ने दर्ज कराई है। उनका यह आरोप है कि फिल्म के प्रोडक्शन में नियुक्ति और सुरक्षा इंतजाम को लेकर धोखाधड़ी की गई है। 

लव एन्ड वॉर फिल्म मेकर्स के खिलाफ क्यों हुई शिकायत  

amarujala.com ने अपनी खबर में दावा किया है, शिकायत में यह भी कहा गया है कि 17 अगस्त 2025 को निजी सुरक्षा कर्मियों ने प्रतिक राज माथुर की टीम के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी दी गई। इसी को लेकर फिल्म मेकर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि इस पूरे मामले में संजय लीला भंसाली या उनकी टीम की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

पद्मावत के खिलाफ हुआ था विरोध प्रदर्शन 

संजय लीला भंसाली के खिलाफ फिल्म पद्मावत को लेकर भी जबरदस्त विवाद हुआ था। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की उस फिल्म पर आरोप था कि उसने राजस्थान के एक समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाया था। इसके खिलाफ करणी सेना ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद फिल्म से कुछ सीन हटाए गए थे और फिल्म के नाम को बदला गया था। इस विवाद के परिणामस्वरूप, फिल्म की रिलीज़ को कई राज्यों में प्रतिबंधित करने की मांग की गई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को रिलीज़ करने की अनुमति दे दी थी, लेकिन कुछ राज्यों में फिल्म को लेकर हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं।

EndFragment