Sanjay Leela Bhansali Still Single At The Age Of 62 Why He Has Not Married Yet
Sanjay Leela Bhansali: 62 की उम्र में भी कुंवारे हैं भंसाली, जानिए अब तक क्यों नहीं की शादी
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने एक संपादक और सहायक के रूप में अपना करियर शुरू किया था। संजय लीला भंसाली को 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'पद्मावत', 'राम-लीला' और 'ब्लैक' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में के लिए जाना जाता है।
मुंबई: दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का जन्म 24 फरवरी 1963 को मुंबई में हुआ था। संजय लीला भंसाली आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। भंसाली के पिता नवीन भंसाली भी एक निर्माता थे, जिन्होंने ‘जाघी लुटेरा’ जैसी फिल्म का निर्माण किया था। एक संपादक और सहायक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले भंसाली आज सिनेमा के एक मंझे हुए निर्देशक हैं।
संजय लीला भंसाली ने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘पद्मावत’, ‘राम-लीला’ और ‘ब्लैक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाकर सिनेमा में इतिहास रच दिया। भंसाली की एक और सबसे बड़ी खासियत ये हैं कि वो अपने अभिनेताओं से बेस्ट करवाने की क्षमता रखते है। उनके लिए बनाई गई भूमिकाओं के जरिए वह एक साधारण इंसान को सिनेमाई आइकन में बदल देते हैं।
‘देवदास’ में ऐश्वर्या राय के किरदार पारो से लेकर, ‘बाजीराव मस्तानी’ में बाजीराव के रूप में रणवीर सिंह के विस्फोटक अवतार, ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती के रूप में दीपिका पादुकोण और ‘गंगूबाई’ के रूप में आलिया भट्ट में परिवर्तन तक, सुपरस्टार्स के करियर को संवारने में भंसाली की फिल्मों का अहम योगदान रहा है। फिल्ममेकर के सिनेमा में एक अलग अलग म्यूजिक के रंग भी हैं, जो एक कहानी कहने में उपकरण और एक भावनात्मक आधार दोनों के रूप में काम करते हैं।
संजय लीला भंसाली आज 62 साल के हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली की शादी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट से होने वाली थी लेकिन टूट गई। वैभवी के बाद भंसाली का नाम किसी के साथ नहीं जुड़ा। उनकी ज्यादा फिल्मों में अधूरी प्रेम कहानियां ही दिखी हैं। भंसाली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी करने की कोई उम्र नहीं है, क्योंकि यह सब पार्टनर पर निर्भर करता है। प्यार एक ऐसी चीज है, जो कभी भी जिंदगी में आ सकता है, भले ही वह 40 या 85 साल में आए। उम्र का प्यार से कोई लेना- देना नहीं है।
Sanjay leela bhansali still single at the age of 62 why he has not married yet