Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान खान चंद्रचूड़ की छोड़ी हुई फिल्म करने को हो गए थे तैयार, लेकिन कहानी में आ गया ट्विस्ट

सलमान खान चंद्रचूड़ सिंह की छोड़ी हुई फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गए थे, लेकिन कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया। फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने फिल्म क्या कहना से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया है।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jan 08, 2025 | 07:23 PM

चंद्रचूड़ की क्या कहना में नजर आते सलमान खान

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: चंद्रचूड़ सिंह इस समय बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन एक समय था कि उन्हें बॉलीवुड में लंबी रेस का घोड़ा समझा जाने लगा था। करियर के शुरुआती दौर में ही उन्होंने अच्छी खासी शोहरत हासिल कर ली थी। चंद्रचूड़ सिंह प्रीति जिंटा के साथ फिल्म क्या कहना में नजर आए थे और उन्होंने दिल छू लेने वाली भूमिका उस फिल्म में निभाई थी। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्हें वह फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया था। पहले तो वह राजी हो गए और इस फिल्म के लिए सलमान खान को लाया जा रहा था, लेकिन चंद्रचूड़ ने बाद में फिल्म छोड़ने से इनकार कर दिया। निर्माता रमेश तौरानी ने फिल्म से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया है।

फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने रेडियो नशा को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म को लेकर एक पॉइंट ऐसा आ गया था कि चंद्रचूड़ से फिल्म को छोड़ने की हमने रिक्वेस्ट की, ताकि सलमान खान को फिल्म के लिए साइन किया जा सके। क्योंकि यह फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के पास नहीं बिक रही थी। फिल्म में कई नए कलाकार थे। उसकी वजह से फिल्म के बिकने में समस्या पैदा हो रही थी। सलमान खान का नाम जुड़ने के बाद यह फिल्म आसानी से बिक जाती। चंद्रचूड़ ने पहले तो फिल्म छोड़ने के लिए हां कर दी। लेकिन बाद में वह मुकर गए और उन्होंने फिल्म छोड़ने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं गीतू मोहनदास, यश की टॉक्सिक के डायरेक्टर की हो रही है चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Maatrubhumi Release Delayed: ‘मातृभूमि’ पर ब्रेक! सलमान खान की वॉर फिल्म की रिलीज क्यों हुई पोस्टपोन?

Salman Khan Firing Case: लॉरेंस बिश्नोई का करीबी कोर्ट में करेगा सरेंडर? सलमान खान केस से जुड़ रहा नाम

सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज

सलमान खान की करियर सलाह को रणदीप हुड्डा ने किया नजरअंदाज, बोले- एक जैसे रोल करना मेरे लिए बोरिंग है

रमेश तौरानी ने बताया कि सलमान खान ने बिना फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़े ही फिल्म के लिए हां कर दी थी और सलमान खान ने यह भी बताया कि उन्हें स्क्रिप्ट नहीं पढ़नी है। रमेश तौरानी बोल रहे हैं इसलिए वह फिल्म वह कर लेंगे। लेकिन सलमान खान ने यह शर्त भी रखी थी कि इसके लिए पहले चंद्रचूड़ की रजामंदी लेना बहुत जरूरी है। क्योंकि वह किसी की भी चीज को अपना बनाना नहीं चाहते हैं। हालांकि चंद्रचूड़ ने जब फिल्म छोड़ने से इनकार कर दिया तो सलमान खान ने भी अपना कदम पीछे हटा लिए। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि चंद्रचूड़ की छोड़ी हुई फिल्म करने के लिए सलमान खान एक वक्त राजी हुए थे। हालांकि वैसा कुछ भी नहीं हुआ और उस फिल्म में चंद्रचूड़ ही नजर आए और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता भी हासिल की थी।

Ramesh taurani revealed chandrachur singh was droped from kya kehna to sign salman khan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 08, 2025 | 07:23 PM

Topics:  

  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.