Ramayan First Review: लॉस एंजिल्स में हुई पहली स्क्रीनिंग, रणबीर कपूर की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
Ranbir Kapoor Film Ramayan: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स में हुई, जहां फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। फिल्म के स्केल और वीएफएक्स की जमकर तारीफ हुई।
- Written By: सोनाली झा
रामायण की पहली टेस्ट स्क्रीनिंग (फोटो- सोशल मीडिया)
Ramayan Los Angeles Screening: रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण को लेकर फैंस में लंबे समय से उत्साह बना हुआ है। साल 2023 में रिलीज हुई ‘एनिमल’ के बाद रणबीर की यह पहली बड़ी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसे निर्माता नामित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की टेस्ट स्क्रीनिंग भारत से करीब 15,000 किलोमीटर दूर लॉस एंजिल्स में आयोजित की गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की स्क्रीनिंग सिनेमार्क प्लाया विस्टा मूवी स्क्रीन पर खास मेहमानों के लिए रखी गई थी। 18 से 60 वर्ष के दर्शकों ने फिल्म का फर्स्ट कट देखा और इसके बाद सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आईं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी, स्केल और विजुअल इफेक्ट्स ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। नितेश तिवारी के निर्देशन की जमकर सराहना हुई है।
रामायण के स्टार कास्ट
फिल्म के भव्य सेट, पौराणिक दुनिया की प्रस्तुति और तकनीकी स्तर को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बताया गया है। हालांकि यह केवल फर्स्ट कट की स्क्रीनिंग थी, जिसे मेकर्स ने टेस्ट के तौर पर पेश किया। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। वहीं यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं और को-प्रोड्यूसर भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
Sonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
June 2026 Release: जून में सिनेमा का होगा बड़ा धमाका, पेड्डी से वेलकम टू द जंगल तक, रिलीज होंगी ये फिल्में
रामायण का बजट
सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। स्टार कास्ट को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है। फिलहाल फिल्म के वीएफएक्स पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है और बताया गया है कि अगले कई महीनों तक पोस्ट-प्रोडक्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘ऐसा किरदार सिर्फ रणवीर सिंह ही निभा सकते थे’, शत्रुघ्न सिन्हा ने की धुरंधर की तारीफ
दिवाली पर रिलीज होगी रामायण
‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा हिस्सा 2027 की दिवाली पर रिलीज होने की योजना है। टेस्ट स्क्रीनिंग से मिले सकारात्मक फीडबैक के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब फैंस को आधिकारिक ट्रेलर और दिवाली रिलीज का इंतजार है।
