धर्म बदलकर बनीं मुस्लिम, दो टूटी शादियों का झेला दर्द, फिर पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर पर दिल हार बैठी एक्ट्रेस
Rakhi Sawant Personal Life: राखी सावंत की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है। दो शादियां, विवाद और पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर संग उनकी कहानी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राखी सावंत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rakhi Sawant Marriage Story: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनकी जिंदगी में हमेशा कुछ न कुछ विवाद बने रहते हैं, खासकर उनकी दो शादियों और उनके बाद के रिश्तों के कारण।
राखी की पहली शादी 2019 में बिजनेसमैन रितेश राज सिंह से हुई थी। रितेश को राखी ने बिग बॉस 15 में अपने साथ लाया था। शादी को लेकर काफी चर्चा हुई, लेकिन बिग बॉस के बाद दोनों अलग हो गए। राखी ने बाद में खुलासा किया कि उन्होंने रितेश को ‘किराए का पति’ बनाकर लिया था।
राखी की दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी से हुई
फिर राखी ने आदिल खान दुर्रानी से 2022 में शादी की। इस शादी के लिए राखी ने धर्म बदलकर इस्लाम कबूल किया और शादी के बाद अपना नाम फातिमा रख लिया। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला। दोनों के बीच लगातार झगड़े होते रहे और राखी ने आदिल पर कई आरोप लगाए। इसके बाद आदिल 5 महीने जेल में भी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
है जवानी तो इश्क होना है को मिला टॉक्सिक के पोस्टपोन होने का फायदा, जानें Varun Dhawan की फिल्म की रिलीज डेट
मुकेश खन्ना ने Ranveer Singh को ‘शक्तिमान’ के लिए किया खारिज, बोले- चेहरे पर नहीं दिखती पॉजिटिविटी
Dhurandhar Japan Collection: धुरंधर अब जापान में 7 जुलाई को होगी रिलीज, क्या RRR का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी फिल्म
Toxic Release Update: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट फिर टली, 4 जून को नहीं आएगी फिल्म, ग्लोबल प्लानिंग बनी वजह
साल 2023 में आदिल पर एक और गंभीर आरोप लगा। फरवरी 2023 में एक ईरानी महिला ने उनके खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई, और मैसूर में FIR भी हुई। अब आदिल खान दुर्रानी ने बिग बॉस 12 फेम सोमी खान से शादी कर ली है।
अब एक्ट्रेस को पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर पर आया दिल
राखी सावंत फिर 2025 में सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने कहा कि उन्हें एक पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर पसंद है, जिसका नाम डोडी खान है। उन्होंने खुलासा किया कि वे उनसे शादी करना चाहती हैं। हालांकि, बाद में डोडी खान ने स्पष्ट किया कि वे राखी से शादी नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- Health First: जाकिर खान से सामंथा तक, जब इन सितारों ने करियर के पीक पर ‘काम’ से ज्यादा ‘सेहत’ को चुना
राखी सावंत की यह पर्सनल लाइफ लगातार चर्चा का विषय रही है। उनकी शादियां, विवाद और रिश्तों की कहानी ने सोशल मीडिया और बॉलीवुड जगत में तहलका मचाया है। चाहे वह रितेश राज सिंह के साथ बिग बॉस वाली शादी हो, आदिल दुर्रानी के साथ उनका विवाद या पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर के नाम पर चर्चाएं, राखी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
उनकी लाइफ का यह ड्रामा सोशल मीडिया पर फैंस और मीडिया दोनों के लिए हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है। राखी सावंत का व्यक्तित्व और उनके बयानों की वजह से वे बॉलीवुड की सबसे विवादित और चर्चित हस्तियों में शुमार हैं।
