- Hindi News »
- Entertainment »
- Rakhi Sawant Dhamendra Funeral Controversy
राजकीय सम्मान के साथ क्यों नहीं हुआ धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार? राखी सावंत ने परिवार से पूछा सवाल
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने अभिनेता धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई मिलनी चाहिए थी और फैंस को आखिरी दर्शन क्यों नहीं कराए गए।
- Written By: अनिल सिंह

राखी सावंत ने उठाया सवाल: श्रीदेवी की तरह धर्मेंद्र को क्यों नहीं मिली राजकीय सम्मान के साथ विदाई?
Rakhi Sawant On Dharmendra Funeral: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हो गया था, लेकिन उनके आकस्मिक निधन और उसके बाद तुरंत किए गए अंतिम संस्कार को लेकर अब भी चर्चा जारी है। इस मामले में, बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत ने देओल परिवार के अंतिम संस्कार के तरीके पर सवाल खड़े किए हैं और इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना बयान दिया है।
धर्मेंद्र के निधन के तुरंत बाद ही उनका आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब राखी सावंत ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि अभिनेता को जिस राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जानी चाहिए थी, वह उन्हें नहीं दी गई।
“धर्मेंद्र हमारे हीरो थे, सिर्फ देओल परिवार का हिस्सा नहीं”
राखी सावंत ने अपने बयान में धर्मेंद्र के निधन को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र पूरे देश के हीरो थे, बड़ों से लेकर बच्चे तक उनकी एक्टिंग के फैन थे। मैंने बिग बॉस के दौरान उनके साथ स्टेज पर डांस भी किया था।” एक्ट्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि उनके अंतिम दर्शन फैंस को क्यों नहीं कराए गए। उन्होंने कहा, “वे सिर्फ देओल परिवार का हिस्सा नहीं थे, वे उससे पहले देश के हीरो थे, हमारे हीरो थे।”
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की बेटी आहना देओल को नहीं चाहिए थी संपत्ति, ‘ही मैन’ से विरासत में मांगी बस ये पुरानी चीज
राजेश खन्ना और श्रीदेवी से तुलना
राखी सावंत ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार की तुलना दिवंगत सितारों श्रीदेवी और राजेश खन्ना की विदाई से की। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जैसे श्रीदेवी और राजेश खन्ना को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया, वैसे धर्मेंद्र के साथ क्यों नहीं किया गया। उन्होंने यहाँ तक कहा कि उनकी याद में एक फूल भी नहीं लगाया गया। राखी ने कहा, “हमें नहीं पता कि देओल परिवार ने ऐसा क्यों किया, लेकिन मैं यहीं कहना चाहूंगी कि वे हमारे हीरो थे और वे इस सम्मान के हकदार भी थे।”
लाखों फैंस को आखिरी दर्शन का मौका नहीं
राखी सावंत ने दावा किया कि देशभर में धर्मेंद्र के लाखों फैंस हैं, जो उन्हें आखिरी बार देखना चाहते थे, लेकिन देओल परिवार ने उन्हें यह मौका नहीं दिया। अपने जन्मदिन का जिक्र करते हुए राखी ने बताया कि उनका जन्मदिन 25 नवंबर को था और उन्होंने पार्टी की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन जैसे ही धर्मेंद्र के निधन की खबर मिली, उन्होंने पार्टी कैंसल कर दी। विवादित बयानों के लिए मशहूर राखी सावंत एक बार फिर धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर सवाल उठाकर सुर्खियों में आ गई हैं।
Rakhi sawant dhamendra funeral controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMराजस्थान में जल्द निकलेगी 9 हजार सरकारी भर्तियां, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका
May 18, 2026 | 05:42 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













