Rakhi Sawant And Poonam Pandey Tadka In Soham Shah Film Crazxy New Song
Soham Shah की फिल्म ‘Crazxy’ का गाना ‘गोली मार भेजे में’ में दिखां राखी सावंत और पूनम पांडे का तड़का
बॉलीवुड एक्टर सोहम शाह की फिल्म क्रेजी का नया गाना ‘गोली मार भेजे में’ रिलीज हो चुका है। इस गाने में मेकर्स सोहम शाह के साथ राखी सावंत और पूनम पांडे को शामिल करके फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है।
सोहम शाह की क्रेजी में दिखां राखी सावंत और पूनम पांडे का तड़का
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोहम शाह की फिल्म क्रेजी अपनी रिलीज के करीब है। क्रेजी के प्रति दर्शकों की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों ने इसकी दिलचस्प और अनोखी दुनिया की झलक दिखाकर सभी को उत्साहित कर दिया है। अब, इस पागलपन को और भी बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक धमाकेदार क्रॉसओवर पेश किया है, जिसमें सोहम शाह के साथ राखी सावंत और पूनम पांडे नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म क्रेजी के निर्माता हर बार कुछ नया करने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने फिल्म के गाने ‘गोली मार भेजे में’ में राखी सावंत और पूनम पांडे को शामिल कर जबरदस्त सरप्राइज दिया है। इस खास क्रॉसओवर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि सबसे क्रेजी क्रॉसओवर सबसे क्रेजी गाने के लिए। क्रेजी सिनेमाघरों में इस शुक्रवार यानी 28 फरवरी से।
सोहम शाह की क्रेजी बॉलीवुड थ्रिलर शैली में नई ऊंचाइयां छू रही है। फिल्म के शानदार विजुअल्स, एड्रेनालिन-पंपिंग एक्शन और थ्रिलिंग कहानी दर्शकों को पूरी तरह रोमांचित करने का वादा करती है। फिल्म का निर्देशन और लेखन गिरीश कोहली ने किया है, जबकि इसे सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह और आदेश प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है। अंकित जैन फिल्म के सह-निर्माता हैं।
मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी दिलचस्प झलकियों के जरिए ऑडियंस को पूरी तरह बांधे रखा है, वहीं अभिमन्यु के अस्तित्व को लेकर सस्पेंस भी बरकरार रखा है। साथ ही, उन्होंने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर किडनैपर कौन है? हां, क्रेजी का जाल जैसे-जैसे रिलीज़ के करीब आ रहा है और भी उलझता जा रहा है। फिल्म ने ऑडियंस को पूरी तरह से कन्फ्यूज़ और रोमांच से भर रखा है। चाहे टीज़र हो, ट्रेलर हो या गाने—हर बार एक आवाज़ अभिमन्यु का पीछा करती सुनाई देती है, जो उसकी बेटी के किडनैपिंग के बदले फिरौती मांग रही है।
Rakhi sawant and poonam pandey tadka in soham shah film crazxy new song