राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Requested CM Rekha Gupta: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में अंतरिम राहत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। 5 फरवरी से 17 फरवरी तक जेल में रहने के बाद वे 17 फरवरी की शाम करीब 4:50 बजे बाहर आए। अदालत ने शिकायतकर्ता कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद उनकी छह महीने की सजा पर अंतरिम रोक लगाई है। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को तय की गई है।
रिहाई के बाद राजपाल यादव ने कहा कि फिलहाल वे अपनी भतीजी की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और दो-तीन दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष विस्तार से रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए अभी वह कानूनी पहलुओं पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री और देशभर के लोगों का समर्थन और प्यार के लिए आभार जताया।
जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए राजपाल ने एक भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि तिहाड़ में करीब 20,000 कैदी बंद हैं और उनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने एक बार गलती की, लेकिन वर्षों से सजा काट रहे हैं। उनके मुताबिक, कुछ कैदी जीवन में दूसरा मौका पाने के हकदार हैं।
VIDEO | After HC suspends sentence in cheque bounce cases, Actor Rajpal Yadav says, “All legal matters are before the High Court. As the case is sub judice, I do not wish to comment and I fully respect the court’s decisions. Within the next few days, we will hold a press… pic.twitter.com/uZZvICXEcy — Press Trust of India (@PTI_News) February 18, 2026
राजपाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील करते हुए कहा कि अगर सख्त नियमों में कानूनी दायरे में रहते हुए थोड़ी नरमी बरती जाए और हर साल उचित मूल्यांकन के आधार पर कुछ कैदियों को दूसरा मौका दिया जाए, तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे ऐसे कैदियों की पैरवी करने के लिए भी तैयार हैं।
ये भी पढ़ें- ना मोबाइल, ना बॉलीवुड गेस्ट! रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी में होंगे सख्त नियम, जानें क्या है माजरा?
अदालत ने उन्हें पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश न छोड़ने का निर्देश दिया है। साथ ही 18 मार्च की अगली सुनवाई में व्यक्तिगत या डिजिटल माध्यम से उपस्थित रहने को कहा गया है। साथ ही राजपाल यादव ने यह भी बताया कि 2027 में वे फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि दर्शकों के प्यार और सहयोग की वजह से ही वे अब तक 200 से अधिक फिल्मों में काम कर सके हैं। फिलहाल वे परिवार के साथ समय बिताने के बाद मीडिया से खुलकर बातचीत करने की तैयारी में हैं।