भूतिया थीम में बदला ‘लाफ्टर शेफ्स’ का किचन, राजपाल यादव की एंट्री और डांस ने मचाया धमाल
Rajpal Yadav Upcoming Movie: ‘लाफ्टर शेफ्स’ के लेटेस्ट एपिसोड में किचन भूत बंगले में बदल गया। राजपाल यादव की एंट्री और छोटे पंडित अवतार ने दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
लाफ्टर शेफ्स 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Entry Laughter Chefs: कॉमेडी और कुकिंग का अनोखा मेल दिखाने वाला शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ इस बार एक बेहद अलग और मजेदार ट्विस्ट के साथ दर्शकों के सामने आया। इस एपिसोड में किचन का माहौल पूरी तरह भूतिया बंगले में बदल गया, जहां डर और हंसी का जबरदस्त संगम देखने को मिला।
एपिसोड की शुरुआत ही एक डरावने सीन से हुई, जब भारती सिंह हाथ में जलती मोमबत्ती और शरारती मुस्कान के साथ सेट पर पहुंचीं। बैकग्राउंड में डरावनी धुन बज रही थी, जिससे माहौल और भी रहस्यमयी हो गया। भारती ने अपने अंदाज में कंटेस्टेंट्स को डराने की कोशिश की, जिससे सेट पर घबराहट और हंसी का अनोखा मिश्रण देखने को मिला।
राजपाल यादव की एंट्री ने बढ़ाया एंटरटेनमेंट
एपिसोड का सबसे खास पल तब आया, जब मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव ने शो में एंट्री की। उनकी मौजूदगी ने माहौल को और भी हल्का-फुल्का और मजेदार बना दिया। उन्होंने कृष्णा के साथ मिलकर फिल्म ‘भूल भुलैया’ के मशहूर पानी वाले सीन को दोबारा पेश किया, जिसे देखकर सभी हंसी से लोटपोट हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
Vyjayanthimala के परफॉर्मेंस की दीवानी हुईं कंगना रनौत, थ्रोबैक वीडियो शेयर कर लिखी भावुक बात
इसके बाद समर्थ ने ‘छोटे पंडित’ के अवतार में एंट्री की, जिसने पूरे एपिसोड में नई जान डाल दी। उनके गेटअप में नारंगी धोती, सिर पर बालों की लट, चेहरे पर लाल गुलाल और गले में रुद्राक्ष की माला साफ नजर आई, जिसने दर्शकों को फिल्म के उस यादगार किरदार की याद दिला दी।
भूतिया किचन बना डांस फ्लोर
इस खास एपिसोड में सिर्फ डर और कॉमेडी ही नहीं, बल्कि डांस का भी जबरदस्त तड़का देखने को मिला। जैसे-जैसे माहौल हल्का होता गया, भूतिया किचन डांस फ्लोर में बदल गया। कश्मीरा और राजपाल यादव ने ‘पतली कमर’ गाने पर ठुमके लगाए, जबकि अन्य कलाकारों ने ‘व्हाट इज मोबाइल नंबर’, ‘हुस्न है सुहाना’ और ‘किसी डिस्को में जाए’ जैसे गानों पर डांस कर माहौल को और भी रंगीन बना दिया।
इस दौरान शो में ‘भूत बंगला’ से जुड़े कलाकार, वामिका गब्बी, जिस्सू सेनगुप्ता और मिथिला पालकर, भी शामिल हुए, जिन्होंने एपिसोड में चार चांद लगा दिए।
ये भी पढ़ें- Naagin 7 में नाग गुरु बनकर आएंगे अक्षय कुमार, ड्रैगन से प्रियंका चाहर चौधरी को करेंगे सतर्क
आखिरी चुनौती बनी सबसे मुश्किल परीक्षा
एपिसोड में कुकिंग टास्क भी उतना ही चुनौतीपूर्ण रहा। कंटेस्टेंट्स को कॉर्न रिब्स और टेटर टॉट्स जैसी डिश तैयार करनी थी, जिन्हें खोपड़ी और पसलियों के आकार में सजाना था। इसके बाद अंतिम चुनौती के तौर पर पालक पनीर बनाने का टास्क दिया गया, जो देखने में आसान जरूर था, लेकिन असल में सबसे कठिन साबित हुआ। इस तरह डर, डांस, कॉमेडी और कुकिंग के अनोखे मेल ने इस एपिसोड को शो के सबसे मनोरंजक एपिसोड्स में शामिल कर दिया।
