जेल से बच गए राजपाल यादव, कोर्ट से मिली राहत, बोले-1 अप्रैल को होगा दूध का दूध और पानी का पानी
Rajpal yadav News: चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दोबारा जेल भेजने से इनकार करते हुए बकाया रकम चुकाने का आखिरी मौका दिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राजपाल यादव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Case Court Hearing: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में बड़ी राहत मिली है। बुधवार, 18 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ किया कि फिलहाल उन्हें दोबारा जेल भेजने की जरूरत नहीं है। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर एक्टर पूरा बकाया चुका देते हैं, तो इस मामले को खत्म किया जा सकता है।
सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने बताया कि उनकी ओर से मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को अब तक 4.45 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इसके अलावा 25 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी दिया जा रहा है। इस पर अदालत ने माना कि एक्टर की तरफ से पर्याप्त राशि जमा की गई है, इसलिए उन्हें फिलहाल राहत दी जा रही है।
कोर्ट से राजपाल यादव को मिली बड़ी राहत
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सीधे राजपाल यादव से पूछा कि क्या उन्होंने लोन लिया था। इस पर एक्टर ने बिना किसी हिचक के स्वीकार किया कि उन्होंने कर्ज लिया था। हालांकि अदालत ने यह भी कहा कि उन्हें पहले भी कई मौके दिए गए थे, लेकिन समय पर भुगतान नहीं हो पाया।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं आत्महत्या कर लूं?’ हरियाणवी डांसर Dimple Chaudhary ने सुनाई आपबीती, वीडियो देख भावुक हुए फैंस
करिश्मा कपूर ने ठुकराया था ‘पहचान’ का रोल, तब मधु को मिला मौका, एक्ट्रेस ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा
पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब, बोले- तू मेरा मामा लगता है क्या? वीडियो हुआ वायरल
इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
#WATCH | Delhi | Actor Rajpal Yadav says, “…The next date of the hearing is April 1. I have complete faith in the judicial system…” https://t.co/McqCgFCkiP pic.twitter.com/qJ2slMPfPW — ANI (@ANI) March 18, 2026
राजपाल यादव ने अपनी दलील में कहा कि उन्होंने पहले ही करीब 2 करोड़ रुपये चुका दिए थे, लेकिन दूसरी पक्ष की मंशा उन्हें जेल भेजने की थी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस फिल्म प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने कर्ज लिया था, उसमें भारी नुकसान हुआ। करीब 22 करोड़ रुपये के निवेश में से 17 करोड़ का घाटा हुआ, जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ गई।
1 अप्रैल को एक्टर की होगी अगली सुनवाई
अदालत ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद इसे आखिरी मौका बताते हुए कहा कि अगर पूरा भुगतान कर दिया जाता है, तो केस को समाप्त किया जा सकता है। अन्यथा मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा। अब इस केस की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को तय की गई है।
ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ में पंगा, नॉन-हिंदी प्रिव्यू शोज रद्द, मेकर्स को उठाना पड़ा बड़ा कदम
कोर्ट से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और वह पूरी ईमानदारी से अपनी बात रखेंगे। गौरतलब है कि इस मामले में वह पहले भी जेल जा चुके हैं। साल 2026 में वह 13 दिन तक तिहाड़ जेल में रहे थे और जमानत पर बाहर आए थे। अब सभी की नजर अगली सुनवाई पर टिकी है।
