राजपाल यादव और सलमान खान (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

तिहाड़ से रिहा हुए राजपाल यादव ! सलमान खान ने दिलाई जमानत, जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Salman Khan Viral Video: राजपाल यादव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान की तारीफ करते दिख रहे हैं। इसे हालिया बताकर दावा किया गया कि सलमान ने उनकी तिहाड़ जेल मामले में मदद की।

सोनाली झा

Rajpal Yadav Tihar Jail: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में वह सुपरस्टार सलमान खान की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या सलमान खान ने राजपाल यादव को तिहाड़ जेल से रिहा कराने में मदद की है। हालांकि, जांच करने पर सामने आया कि वायरल दावा भ्रामक है।

वायरल वीडियो में राजपाल यादव कहते दिख रहे हैं कि सलमान भाई बड़े भाई की तरह हैं। उनके साथ बैठकर अंदर से बहुत खुशी होती है। वह इंडस्ट्री में लोगों की मदद करने के लिए सलमान की सराहना भी करते हैं। जब उनसे राहत के बारे में पूछा जाता है, तो वह कहते हैं कि सच में राहत महसूस कर रहा हूं। वीडियो की टाइमिंग को लेकर भ्रम पैदा हुआ।

फैंस का रिएक्शन

कई यूजर्स ने इसे हालिया फुटेज मानते हुए दावा किया कि सलमान खान ने उनके 9 करोड़ रुपये के कर्ज मामले में मदद की है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत स्पष्ट किया कि यह पुराना वीडियो है और इसे गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। दरअसल, यह वीडियो 2018 का है, जब राजपाल यादव जेल से रिहा हुए थे। उस समय उन्हें अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए करीब 5 करोड़ रुपये के लोन को न चुका पाने के मामले में दोषी ठहराया गया था।

राजपाल यादव का चेक बाउंस केस

चेक बाउंस केस में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी और उन्होंने लगभग तीन महीने की सजा काटी थी। वर्तमान में, रिपोर्ट्स के अनुसार, राजपाल यादव 5 फरवरी 2026 को एक पुराने चेक-बाउंस केस में सरेंडर करने के बाद तिहाड़ जेल में हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी को निर्धारित है।

सलमान खान की भूमिका क्या है

अब तक इस मामले में सलमान खान की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक मदद या हस्तक्षेप की पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो को हालिया बताकर शेयर करना भ्रामक है। यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय तथ्यों की जांच करना जरूरी है।

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी