राजपाल यादव ने बेल पर जेल से बाहर आते ही दिया बड़ा बयान, बोले- मैं चलती-फिरती चेक बुक हूं
Rajpal Yadav Tihar Jail Bail: राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अंतरिम बेल मिल गई है। दिल्ली हाई कोर्ट से राहत के बाद अभिनेता ने कहा कि मैं चलती-फिरती चेक बुक हूं।
- Written By: सोनाली झा
राजपाल यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Rajpal Yadav Check Bounce Case: 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम बेल मिल गई है। 5 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट ने बकाया चुकाने के लिए और समय मांगने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा। हालांकि 17 फरवरी को उन्हें राहत मिली और अदालत ने 18 मार्च तक उनकी सजा सस्पेंड कर दी।
जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों और आर्थिक स्थिति को लेकर खुलकर बात की। एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं अभी इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि मैं पैसों से घिरा हुआ हूं। राजपाल चलती-फिरती चेक बुक है। मैं पैसा कमाता हूं, लोगों को कमाने में मदद करता हूं और कई घर मुझ पर निर्भर हैं।
राजपाल यादव का राजनीतिक सफर
तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले अभिनेता कथित तौर पर काफी परेशान नजर आए थे। उस समय उनके हवाले से कहा गया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और वह इस मुश्किल से अकेले जूझ रहे हैं। हालांकि अब बेल मिलने के बाद उनका लहजा बदला हुआ दिखा और उन्होंने अपने साथ खड़े रहने वालों का आभार जताया। राजपाल यादव ने अपने छोटे से राजनीतिक सफर का भी जिक्र किया।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
मराठी डेब्यू से पहले अदा शर्मा का बड़ा बयान, कहा- असली दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना कहानी के साथ न्याय नहीं
‘अगर शिवांगी जीतेंगी तो हर्षद खुद हट जाएंगे’, राम कपूर ने ‘लॉक अप 2’ में रिश्ते को लेकर दिया बड़ा हिंट
राजपाल यादव ने कही ये बात
राजपाल यादव ने बताया कि 2019 में उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी क्योंकि वह सिर्फ अपने लोगों की सेवा करना चाहते थे। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने कानूनी विवाद पर ज्यादा ध्यान न देते हुए अपने करीबियों और समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरे अंगूठे की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि मैं अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंच गया। मुझे लोगों को बुलाने का भी मौका नहीं मिला। जिन लोगों के नाम लिए जा रहे हैं, वे मेरे साथ आज से नहीं बल्कि मेरे करियर की शुरुआत से खड़े हैं।
कई सितारों ने की राजपाल यादव की आर्थिक मदद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस मुश्किल वक्त में उनकी आर्थिक मदद की। इनमें सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन, सोनू सूद, गुरु रंधावा और मीका सिंह जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। बेल पर रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने काम पर भी वापसी कर ली है। खबर है कि उन्होंने फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है और जल्द ही बड़े पर्दे पर दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।
