Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिल्म नहीं रियल लाइफ में लिपलॉक करते नजर आए राजकुमार राव, बेबीमून पर किया रोमांस

बेबी मून के मौके पर पत्नी पत्रलेखा के साथ रोमांटिक होते हुए राजकुमार राव नजर आए हैं। कपल ने न्यूजीलैंड में रोमांटिक बेबी मून एंजॉय किया है और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए साझा की है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jul 18, 2025 | 12:00 PM

बेबी मून पर पत्नी के साथ रोमांटिक होते हुए नजर आए राजकुमार राव

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajkummar Rao Lip Lock With Patralekha: राजकुमार राव फिल्मों में धीर-गंभीर और रोमांटिक दृश्यों से दूर नजर आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में पत्नी के साथ रोमांटिक होने का वह एक भी मौका नहीं छोड़ते, यह तस्वीर इसी बात की गवाही दे रही है। कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है। पत्रलेखा और राजकुमार राव इस समय बेबीमून इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड से उन्होंने अपने इस जश्न की तस्वीर शेयर की है।

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पत्रलेखा ने इन तस्वीरों को शेयर किया है और अपने अनुभव को बताते हुए वह नजर आई हैं, उन्होंने बताया है कि यह पल उनके लिए बेहद खास अनुभव से भरा हुआ है। राजकुमार राव ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर इन तस्वीरों को साझा किया है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर ढेर सारे कॉमेंट्स भी आए हैं। यूजर्स कपल को बॉलीवुड का बेहतरीन कपल बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- तमिल फिल्म मेकर Velu Prabhakaran का निधन, शोक में डूबा परिवार

जल्द ही पेरेंट्स बनेगा कपल

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में ऐलान किया है कि कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है। यही कारण है कि वह इस समय बेबीमून को इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं दोनों स्विमिंग पूल में मौजूद हैं और दोनों अपने इस खास पल को जी रहे हैं। राजकुमार राव पत्रलेखा को लिप किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

वेकेशन पर राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव के काम की अगर बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म मालिक रिलीज हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिलहाल राजकुमार राव वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं और जल्दी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुट जाएंगे। वहीं पत्रलेखा भी हाल ही में प्रतीक गांधी के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित फिल्म में नजर आई थी और अब वह प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही हैं। जल्द ही पत्रलेखा मां बनने वाली हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा एक आदर्श जोड़ी हैं जो अपने प्यार और समझदारी के लिए जानी जाती है। वे दोनों एक दूसरे के साथ बहुत प्यार और समझदारी से रहते हैं और अपने करियर में भी साथ देते हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा की जोड़ी ने साबित किया है कि प्यार और समझदारी से कोई भी रिश्ता मजबूत हो सकता है।

Rajkummar rao lip lock with patralekha couple gets romantic on babymoon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 12:00 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Patralekhaa
  • Rajkummar Rao

सम्बंधित ख़बरें

1

अजय देवगन को देखकर सहम गई थीं तमन्ना भाटिया, जानें डेब्यू बॉलीवुड फिल्म का दिलचस्प किस्सा

2

राकेश बेदी को मिला ITA का ‘स्क्रॉल ऑफ ऑनर’, टीवी से लेकर ‘धुरंधर’ तक शानदार सफर की मिली बड़ी पहचान

3

मुनव्वर फारूकी ने उठाया एल्विश यादव NGO स्कैम पर सवाल, सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

4

BB18 के ईशा सिंह-अविनाश मिश्रा की सगाई पर मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अफवाहों को नजरअंदाज करें…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.