तमिल फिल्म मेकर Velu Prabhakaran का निधन, शोक में डूबा परिवार

तमिल फिल्म मेकर वेलु प्रभाकरन का 60 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से Velu Prabhakaran बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले उन्हें गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
तमिल फिल्म मेकर Velu Prabhakaran का निधन, शोक में डूबा परिवार
Velu Prabhakaran के निधन से शोक में डूबी तमिल फिल्म इंडस्ट्री
Published on: 
Updated on: 

Velu Prabhakaran Passes Away: तमिल फिल्म मेकर वेलु प्रभाकरन का निधन 18 जुलाई को चेन्नई के एक अस्पताल में हुआ। 68 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। वेलु प्रभाकरन के परिवार ने उनके मौत की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वेलु प्रभाकरन काफी समय से बीमार थे, उन्हें चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वह आईसीयू में थे और उनका इलाज चल रहा था। वेलु प्रभाकरन का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

वेलु प्रभाकरन विवादास्पद विषयों पर फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाते थे। वेलु प्रभाकरण के बारे में कहा जाता है कि वह तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन फिल्म डायरेक्टर, अभिनेता और छायाकार थे। वह अपनी फिल्मों में नास्तिकता और क्रांतिकारी विषयों को उजागर करने के लिए पहचाने जाते थे।

लीक से हटकर फिल्म बनाते थे वेलु प्रभाकरन

वेलु प्रभाकरन ने कई ऐसे विषयों पर फिल्म बनाई, जिस पर फिल्म बनाने की जहमत लोग नहीं उठाते। यही कारण है कि उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता था। वेलु प्रभाकरन के निधन की खबर से उनका परिवार मातम में डूबा हुआ है और उनके प्रशंसक भी शोक मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जुलाई के दिन उनका पार्थिव शरीर चेन्नई के वलसर वक्कम में प्रशंसकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 20 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार होगा।

वेलु ने 60 की उम्र में की थी शादी

वेलु प्रभाकरन ने करीब 7 साल पहले 60 साल की उम्र में खुद से 25 साल छोटी अभिनेत्री से शादी की थी। उनकी शादी भी चर्चा में रही थी। साल 2017 में उन्होंने एक्ट्रेस शर्ली दास से शादी की थी। शर्ली ने 2009 में उनकी फिल्म कादल कढ़ाई में काम किया था।

कविता भाभी के साथ किया था फिल्म बनाने का एलान

साल 2021 में वेलु प्रभाकरन ने कविता भाभी के साथ एक फिल्म का ऐलान किया था, लेकिन फिल्म बन नहीं पाई, उस फिल्म को लेकर भी खूब चर्चा हुई थी, दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। कुछ लोगों ने उस समय फिल्म को लेकर काफी आलोचना भी की थी, लेकिन वेलु प्रभाकरन हमेशा ही ऐसी फिल्म बनाने के लिए पहचाने जाते थे जो विवादित विषयों पर आधारित होती थी।