महारानी-4 और दिल्ली क्राइम-3 में हुमा कुरैशी की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए राजकुमार राव, कही ये बात
Rajkummar Rao Reaction: राजकुमार राव अपनी दोस्त हुमा कुरैशी की परफॉर्मेंस से बेहद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने ‘महारानी-4’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि हुमा ने इस बार भी सबको पीछे छोड़ दिया है।
- Written By: सोनाली झा
हुमा कुरैशी की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए राजकुमार राव
Rajkummar Rao impressed with Huma Qureshi Performance: ‘भूल चूक माफ’ और ‘मालिक’ में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका मनोरंजन करने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री हुमा कुरैशी की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने उनकी दोनों हालिया रिलीज सीरीज महारानी-4 और दिल्ली क्राइम-3 को धमाकेदार बताया है।
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर हुमा कुरैशी की सीरीज महारानी-4 का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने ट्रेलर की तारीफ कर लिखा कि महारानी के सभी सीजन पहले से हटकर और जबरदस्त तरीके से परफॉर्म कर रहे हैं और अब दिल्ली क्राइम-3 आ रही है। हुमा, तुमने अपने शानदार काम से सबको पीछे छोड़ दिया है। मुझे तुम पर गर्व है, मेरी दोस्त, ऐसे ही आगे बढ़ती जाओ।
सोनी लिव पर देखें महारानी-4
बिहार की राजनीति पर बनी सीरीज महारानी-4, 7 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम हो चुकी है और सीरीज को फैंस की तरफ से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म को ऐसे वक्त रिलीज किया गया है, जब पहले से ही बिहार में चुनाव चल रहे हैं। इसके अलावा हुमा की दिल्ली क्राइम-3 भी 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
दिल्ली क्राइम-3 में हैं एक्ट्रेस का निगेटिव रोल
दिल्ली क्राइम-3 में एक्ट्रेस ने निगेटिव रोल प्ले किया है, जो सिर्फ राज्य स्तर पर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी कर रही हैं। दोनों की सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हैं। राजकुमार राव और हुमा कुरैशी ने एक साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया है। दोनों को ‘मोनिका-ओह मॉय डार्लिंग’, ‘मालिक’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ में साथ देखा गया था।
ये भी पढ़ें- सुनीता आहूजा ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं- गोविंदा अच्छा बेटा है, लेकिन पति नहीं
राजकुमार राव की फिल्में
राजकुमार राव को आखिरी बार ‘भूल चूक माफ’ और ‘मालिक’ फिल्म में देखा गया था। दोनों ही फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, जिसके बाद दोनों ही फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। साथ ही एक्टर को कुछ समय पहले ही फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें फिल्म ‘श्रीकांत’ के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था। राजकुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
