Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजेश खन्ना को आते थे खून से लिखे खत, एक्टर के पीछे थी लाखों लड़कियां दीवानी 

राजेश खन्ना का 1969 से 1975 के बीच ऐसा बोलबाला था कि उनकी हर फिल्म सुपरहिट होती थी। एक्टर उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम भी राजेश रखे गए थे। राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Dec 28, 2024 | 11:46 PM

राजेश खन्ना (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना की 29 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। राजेश खन्ना का 1969 से 1975 के बीच ऐसा बोलबाला था कि उनकी हर फिल्म सुपरहिट होती थी। एक्टर का स्टारडम इस लेवल पर था कि उस दौर में पैदा हुए ज्यादातर लड़कों के नाम भी राजेश रखे गए थे। राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार माना जाता है।

राजेश खन्ना के जैसा स्टारडम शायद ही किसी को नसीब हुआ हो। अपनी खास तरह की अदाकारी और डायलॉग डिलीवरी के लिए मशहूर काका ने ज्यादातर ऐसी फिल्मों में काम किया, जिनमें जिंदगी और रिश्तों की बात की गई हो। एक्शन फिल्मों के दौर में उन्होंने रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के जरिए कामयाबी की इबारत लिखी। 1969 से 1971 के बीच राजेश खन्ना ने 15 सोलो लीड रोल वाली फिल्मों में काम किया और सभी हिट रहीं। यह ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे कोई नहीं तोड़ सका है।

रोमांस किंग थे राजेश खन्ना

राजेश खन्ना ने इसके बाद कुछ और फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका सही समय 1969 से शुरू हुआ। उस साल उनकी कई फिल्में आईं, जिनमें से अधिकतर सफल रहीं। राजेश खन्ना की फिल्मों का मुख्य आकर्षण संगीत और संवाद हुआ करते थे। वो जिस अंदाज में कहते थे, उससे उन लाइनों का मतलब और गहरा हो जाता था। 29 दिसम्बर को राजेश खन्ना की जयंती है। इस मौके पर उनकी क्लासिक फिल्में और उनके लोकप्रिय संवाद।

सम्बंधित ख़बरें

Sambhajinagar जल योजना: हाइड्रोलिक जांच अनिवार्य, सुरक्षा पर फोकस नहीं होगी ढिलाई

जब जरूरत थी साथ नहीं दिया…घर बुलाकर ट्रंप ने NATO चीफ मार्क रूट को लगाई फटकार, बोले-ग्रीनलैंड याद रखो

NA प्रक्रिया में नहीं काटने होंगे चक्कर! डिजिटल होगा काम, CREDAI की मांगों के आगे झुकी सरकार

मध्य पूर्व युद्ध का असर: गैस संकट से जूझ रहा Sambhajinagar, शहर के उद्योगों पर गहराया संकट

ये भी पढ़ें- गांव के रंग में रंगी भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, मिट्टी के चूल्हे पर पकाया खाना

लड़कियां थी दीवानी

1970 के दशक में इनके बंगले पर लड़कियों के इतने खत आते थे कि उन्हें पढ़ने के लिए अलग से एक शख्स रखना पड़ा। इनमें कई खत खून से लिखे होते थे। 3 साल में राजेश खन्ना ने लगातार 15 फिल्में हिट दी थीं जो कि एक रिकॉर्ड था। इसके बाद राजेश खन्ना से स्टारडम संभाले नहीं संभला तो वो ये तक सोचने लगे कि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप भी हो जाएं। वो 14 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुए और 3 बार यह अवॉर्ड उन्होंने अपने नाम भी किया।

राजेश खन्ना की चर्चित पर्सनल लाइफ

राजेश खन्ना के वैसे तो कई एक्ट्रेस संग अफेयर रहे लेकिन अंजू महेंद्रू के साथ उनका रिलेशन 7 साल तक चला। दोनों उस दौर में लिव इन रिलेशनशिप में रहे। हालांकि दोनों कभी शादी नहीं कर पाए। राजेश खन्ना ने पहले अंजू महेंद्रू के सामने और बाद में डिंपल कपाड़िया के सामने पहली शर्त ये रखी थी कि वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी और दूसरा वह एक पारिवारिक जिंदगी और बच्चों की देखभाल करेंगी। अंजू ने तो ऐसा करने से मना कर दिया। लेकिन राजेश खन्ना संग शादी कर डिंपल कपाड़िया खुशी-खुशी जिंदगी बिताने लगी। डिंपल को शादी के सालों बाद ये शर्त खटकने लगी थी। दोनों साल 1982 में अलग हो गए लेकिन कभी तलाक नहीं लिया।

Rajesh khanna used to receive letters written in blood girls were crazy about him

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2024 | 10:10 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.