Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजीव खंडेलवाल ने बताई ‘कहीं तो होगा’ छोड़ने की वजह, एकता से झगड़े की थी अफवाह

‘कहीं तो होगा’ एकता कपूर के पॉपुलर शो में से एक रहा है। लेकिन अफवाहें थीं कि मुख्य अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने एकता से झगड़े के बाद शो को छोड़ दिया है, ऐसे में अब सालों बाद उन्होंने खुद चुप्पी तोड़ी है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jul 14, 2025 | 01:01 PM

राजीव खंडेलवाल, एकता कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajeev Khandelwal: 2000 के दशक में टीवी इंडस्ट्री ने कई आइकॉनिक शोज दिए, जिन्होंने न केवल टीआरपी के चार्ट्स पर राज किया बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ी। ऐसे ही शोज में से एक था एकता कपूर का हिट सीरियल कहीं तो होगा, जिसने कशिश और सूजल के किरदारों को हर घर का नाम बना दिया। सिर्फ इतना ही नहीं इस शो ने राजीव खंडेलवाल को रातों-रात स्टार बना दिया।

लेकिन जब उन्होंने शो के पीक टाइम पर इसे अलविदा कहा, तो उन्हें लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ने लगी। उनके अचानक शो छोड़ने पर किसी ने उन्हें घमंडी बताया, तो किसी ने एकता कपूर से झगड़ा होने की बात कह दी।

राजीव खंडेलवाल ने कहीं तो होगा छोड़ने की बताई असली वजह

लेकिन अब, सालों बाद राजीव खंडेलवाल ने खुद सामने आकर सारी बातों का खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने साफ कहा कि उन्होंने शो किसी झगड़े की वजह से नहीं छोड़ा था, बल्कि वो कंटेंट की क्वालिटी को लेकर चिंतित थे।

सम्बंधित ख़बरें

गोविंदा हुए दिवालिया, क्या पैसों के लिए करना पड़ रहा स्कूल में परफॉर्म? मैनेजर ने उड़ी अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

ऑस्कर की रेस से फिल्म के बाहर होने पर हीरामंडी फेम ताहा शाह बदुशा को नहीं है दुख, बोले- यहां तक पहुंचना ही…

राजपाल यादव को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, चेक बाउंस केस में खुद को तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

संसद में ‘ड्रीम गर्ल’ संग कंगना रनौत ने बिताए सुकून के पल, हेमा मालिनी के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

राजीव ने बताया, “जब मैंने शो छोड़ा, तो लोगों ने कहा कि मैं बहुत बड़ा हो गया हूं। अफवाहें उड़ने लगीं कि मेरा एकता कपूर से झगड़ा हुआ है। लेकिन सच्चाई ये है कि मैंने पैसे और पॉपुलैरिटी दोनों को ठुकरा दिया, क्योंकि मैं क्वालिटी चाहता था।”

राजीव ने यह भी खुलासा किया कि जब उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया तो उन्होंने एकता कपूर की मां शोभा कपूर से मुलाकात की थी। उस दौरान उन्हें ज्यादा पैसे ऑफर किए गए थे ताकि वे शो में बने रहें। लेकिन राजीव का जवाब था- “मेरी फीस कम कर दो, लेकिन मुझे अच्छा कंटेंट दो।”

ये भी पढ़ें- दीपिका की शिफ्ट विवाद पर राम गोपाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मना करने का पूरा हक है

‘मैं क्वालिटी पर समझौता नहीं करना चाहता’

उन्होंने आगे कहा, “जब आप एक हिट शो को छोड़ते हैं, तो प्रोड्यूसर नाखुश होता है। मेरे और प्रोड्यूसर्स के बीच इसको लेकर कई बहसें हुईं। पर मेरा मकसद साफ था, मैं किसी भी कीमत पर क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहता था।”

इन सबके बीच राजीव के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने छोटे पर्दे पर ‘कहीं तो होगा’, ‘रिपोर्ट्स’, ‘टाइम बम’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ जैसे सीरियल्स में अभिनय किया। लेकिन उनको असली पहचान ‘कहीं तो होगा’ के सुजल के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म ‘आमिर’ से अपना डेब्यू भी किया था।

Rajeev khandelwal reveals real reason for quitting kahiin to hoga

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2025 | 01:01 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Ekta Kapoor
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.