रजत बेदी और राकेश रोशन के बीच खत्म हुई सालों पुरानी नाराजगी, खास मुलाकात की फोटो आई सामने
Rajat Bedi Movies: ‘कोई… मिल गया’ को लेकर विवादों में रहे रजत बेदी और राकेश रोशन की सालों बाद मुलाकात हुई। तस्वीर शेयर कर उन्होंने एक्टर ने गुरु को बताया। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रजत बेदी और राकेश रोशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rajat Bedi And Rakesh Roshan Viral Photo: बॉलीवुड में सपोर्टिंग और निगेटिव किरदारों से अपनी अलग पहचान बना चुके अभिनेता रजत बेदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता राकेश रोशन से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और इस एक मुलाकात ने सालों पुराने मतभेदों पर विराम लगा दिया है।
यह मुलाकात इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि कुछ समय पहले रजत बेदी ने आरोप लगाया था कि फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में उनके कई अहम सीन काट दिए गए थे और उन्हें फिल्म के प्रमोशन से भी दूर रखा गया। इन बयानों के बाद दोनों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं। लेकिन अब ताजा तस्वीर ने साफ कर दिया है कि बीते गिले-शिकवे अब खत्म हो चुके हैं।
रजत बेदी ने लिखा इमोशनल नोट
इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए रजत बेदी ने भावुक कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा, “मुझे उस व्यक्ति से मिलकर बहुत खुशी और सौभाग्य महसूस हो रहा है, जिसने मुझे वह भूमिका दी जो आज तक मुझे जिंदा रखे हुए है। राकेश रोशन मेरे गुरु, मेरे शिक्षक और इस इंडस्ट्री के सबसे विनम्र और प्रतिभाशाली लोगों में से एक हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
सोनम के रुद्रलोक से वामिका तक, जानें इन सेलेब्स ने क्यों चुना अपने बच्चों का यूनिक नेम
तेलुगु सुपरस्टार भरत कांत और सिनेमैटोग्राफर जी साई त्रिलोक की सड़क हादसे में मौत, टॉलीवुड में शोक की लहर
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
उन्होंने आगे लिखा कि आज उनसे मिलना और उनके साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात है और वह भविष्य में फिर से उनके साथ काम करना चाहेंगे। इस पोस्ट के बाद फैंस भी दोनों के बीच सुलह देखकर खुश नजर आए।
‘कोई… मिल गया’ से मिली पहचान
रजत बेदी साल 2003 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में राज सक्सेना के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा लीड रोल में थे, जबकि राकेश रोशन और रेखा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी।
ये भी पढ़ें- OTT पर छाया नया के-ड्रामा, 1 घंटे 48 मिनट की ये कोरियन फिल्म बना रही रिकॉर्ड, दर्शकों ने की तारीफ
वेब सीरीज से किया दमदार कमबैक
लंबे समय बाद रजत बेदी ने आर्यन खान द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से शानदार वापसी की। इस सीरीज में बॉबी देओल, लक्ष्य ललवानी, मोना सिंह, सहर बांबा, मनोज बावा, मनीष चौधरी और राघव जुयाल जैसे कलाकार नजर आए। खास बात यह रही कि इसमें सलमान खान, करण जौहर और रणवीर सिंह के कैमियो भी देखने को मिले। फिलहाल, रजत बेदी और राकेश रोशन की यह मुलाकात बॉलीवुड में रिश्तों की मिठास और समय के साथ खत्म होती नाराजगी की खूबसूरत मिसाल बन गई है।
