‘चुप कराया गया हूं…’ पर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन, राघव चड्ढा को मिला साली साहिबा का खुला समर्थन
Raghav Chadha Video: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया। जिसके बाद उनके वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने सपोर्ट दिखाया, जिससे सियासत और बॉलीवुड दोनों में हलचल तेज हो गई।
- Written By: स्नेहा मौर्या
राघव चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Priyanka Chopra Support Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक चौंकाने वाला फैसला लेते हुए राज्यसभा में अपने सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
‘मुझे चुप कराया गया है, हराया नहीं’
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘चुप कराया गया है, हराया नहीं गया।’ इस बयान को कई लोग पार्टी के अंदरूनी मतभेदों की ओर इशारा मान रहे हैं।
संसद में उठाए मुद्दों का वीडियो किया शेयर
राघव चड्ढा ने एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने संसद में उठाए गए अपने अहम मुद्दों को शामिल किया। शिक्षा और रोजगार के बीच बढ़ते अंतर से लेकर ‘वन नेशन, वन हेल्थकेयर’ जैसे विषयों तक, उन्होंने अपनी बात को मजबूती से रखा। इसके अलावा, उन्होंने शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई थी। उनके इस पोस्ट में सिर्फ तिरंगे का इमोजी नजर आया, जो एक साइलेंट लेकिन मजबूत संदेश माना जा रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने जताया समर्थन
राघव के इस पोस्ट पर उनकी साली और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में दिल वाली आंखों और ताली बजाने वाले इमोजी शेयर कर उनका समर्थन किया। बता दें कि राघव की शादी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई है, जो प्रियंका की कजिन हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर राघव की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे। कहा जा रहा है कि वह कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर सक्रिय नहीं दिखे, जबकि पार्टी के अन्य नेता उनसे ज्यादा मुखर रहे। हालांकि, राघव ने अपने वीडियो के जरिए साफ किया है कि उन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है।
ये भी पढ़ें- NMACC में रणवीर सिंह का जलवा, नीता अंबानी संग ‘गल्लां गूड़ियां’ सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ VIDEO
एक्ट्रेस की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वहीं, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह फिलहाल एसएस राजमौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें मेहश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा, उन्हें ‘कृष 4’ के लिए भी चुना गया है, जिसे ऋतिक रोशन डायरेक्ट और लीड करेंगे। फिलहाल, राघव चड्ढा को पद से हटाने का मामला अब राजनीतिक के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन चुका है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का समर्थन इसे और सुर्खियों में ला रहा है।
