Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डबल इनकम वाली फैमिली के बावजूद कंजूसी में बीता आर माधवन का बचपन, मन में उठता था सवाल

आर माधवन ने अपने फैमिली के बारे में बात की है और बताया कि डबल इनकम वाली फैमिली का होने के बावजूद उनका बचपन कंजूसी में बीता है। उनके मन में यह सवाल उठता था कि वह खुलकर कब जिएंगे।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 21, 2024 | 08:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने अपने परिवार को लेकर बड़ा खुलासा किया है। ताजा इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार की फाइनेंशियल कंडीशन पर बात की है और बताया है कि वह डबल इनकम वाली फैमिली में पैदा हुए थे। मां बैंक में नौकरी करती थी और पिता बड़ी कंपनी में काम करते थे। घर में दोहरी इनकम हर महीने आती थी। लेकिन पापा की सख्ती की वजह से उनका बचपन कंजूसी में बीता है।

आर माधवन ने यूट्यूब चैनल ‘फॉर ए चेंज’ को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि 1970 के दशक में डबल इनकम वाले घर में बड़े होना गर्व की बात है। मेरी मां बैंक आफ इंडिया में काम करती थी और पिता टाटा स्टील में काम करते थे। दोनों का वेतन लगभग बराबर था। माधवन ने बताया कि घर के लिए खर्च कौन करेगा, इस बारे में सख्त नियम थे। कभी-कभी असहमति होती थी, लेकिन उनके पिता दूसरी इनकम को बोनस के रूप में देखते थे।

ये भी पढ़ें- पापा की पहली बाइक पर बैठ इतराते दिखे सलमान खान, इसी से…

सम्बंधित ख़बरें

शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, कर्नाटक के बागलकोट में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा

बिना तैयारी के होली खेलना पड़ सकता है भारी; स्किन और हेयर डैमेज से बचने के लिए अभी से करें ये काम

पाकिस्तान के आर्थिक सुधारों की समीक्षा के लिए 25 फरवरी को इस्लामाबाद पहुंचेगी IMF की विशेष टीम

Baramati Crash: ब्लैक बॉक्स से खुलेंगे राज? DFDR डेटा डाउनलोड हुआ सफल, CVR की मरम्मत के लिए विदेश से मांगी मदद

आर माधवन ने बताया कि डबल इनकम वाले घर में होने की वजह से हमें बेहतर छुट्टियां और अधिक उड़ान भरने की सुविधा मिलती थी। लेकिन पिता ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह कुछ खर्च का वहन नहीं करेंगे। वह दूसरी इनकम को जरूरत के बजाय अतिरिक्त के रूप में देखते थे। उनका दृष्टिकोण खर्चे से ज्यादा बचाव का रहता था। उन्होंने अपने पिता के दृष्टिकोण की तारीफ की और उनके मां के संभावित विचारों को स्वीकार भी किया। लेकिन उन्हें हमेशा यह आश्चर्य होता था कि जब वह खर्च उठा सकते हैं तो जीवन का आनंद क्यों नहीं लेते। आखिर वह कब स्वतंत्रता पूर्ण जीवन जीना शुरु करेंगे।

आर माधवन को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाना जाता है। बॉलीवुड में उन्होंने ‘रॉकेट्री’, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘3 ईडियट्स’, ‘गुरु’, ‘दिल्ली हाइट्स’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 2001 में ‘रहना है तेरे दिल में’ नाम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसमे दीया मिर्जा उनके साथ नजर आयी थी। वह इस समय बॉलीवुड में बेहतरीन कलाकारों में शुमार होते हैं।

R madhavan reveal financial condition of family during his childhood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2024 | 08:36 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.