होंठों में बदलाव से आया परफेक्ट लुक! आर माधवन ने बताया ‘धुरंधर’ में अपने किरदार के लिए कैसे की मेहनत
R Madhavan ने 'धुरंधर' में अपने लुक टेस्ट का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि 5 घंटे के टेस्ट के बाद 'होंठों को पतला' रखने की सलाह से उनका किरदार अजय संयल एकदम परफेक्ट हो गया।
- Written By: अनिल सिंह
'धुरंधर' के ट्रेलर लॉन्च पर आर. माधवन का खुलासा: 5 घंटे के लुक टेस्ट में एक छोटी सी सलाह ने बदल दिया उनका पूरा अवतार
R Madhavan Experience Of Dhurandhar: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। फिल्म में सभी दिग्गज कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
इस ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अभिनेता आर. माधवन ने फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा किए और बताया कि कैसे सिर्फ होंठों में एक छोटे से बदलाव की वजह से उनका पूरा किरदार ही बदल गया।
डायरेक्टर आदित्य धर से पहली मुलाकात
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में आर. माधवन ने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि जब पहली बार आदित्य धर मेरे पास आए, तो वह बहुत जल्दबाजी में थे। माधवन ने बताया कि आदित्य ने उन्हें फिल्म और अपनी रिसर्च के बारे में बताया, जिसके बाद उन्हें लगा कि “पहले ये आदमी कहां था, ये नेशनल अवॉर्ड विनिंग हैं लेकिन फिर भी ये पहले कहां थे, मैं क्यों उनके साथ काम नहीं कर पाया।” माधवन ने आदित्य के विजन की खूब प्रशंसा की।
सम्बंधित ख़बरें
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Lock Upp 2 Controversy: ‘तुझे कुत्तों की तरह मारती…’ लॉक अप 2′ में श्रेया और आकांक्षा के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Satluj: जम्मू में दिखाई गई ‘सतलुज’, DGPC ने गुरुद्वारों में आगे भी स्क्रीनिंग कराने का किया ऐलान
ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के घर में लगी आग का वीडियो देख हैरान हुए फैंस, पूछ रहे कैसे लगी आग?
‘होंठ पतले कर लो’: एक बदलाव जिसने लुक बदल दिया
अपने लुक टेस्ट के बारे में बात करते हुए आर. माधवन ने बताया कि वह ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि ‘धुरंधर’ सबसे ऐतिहासिक फिल्म होने वाली है। लुक टेस्ट का किस्सा शेयर करते हुए एक्टर ने बताया, “हम लगातार 4 से 5 घंटे तक मेरा लुक टेस्ट कर रहे थे। शीशे में किरदार की डिमांड को पूरा करने के लिए कुछ कमी थी, लेकिन क्या थी, ये पता नहीं चल पा रहा था।”
आखिरकार, एक छोटे से निर्देश ने उनके पूरे लुक को बदल दिया। माधवन ने बताया, “तभी मुझसे कहा गया कि अपने होंठ पतले कर लो। मैंने पूरी फिल्म में अपने होंठ अंदर की तरफ करके उन्हें पतला रखने की कोशिश की और किरदार के लुक में बड़ा चेंज आ गया।” माधवन की यह मेहनत दर्शाती है कि वह अपने किरदार में परफेक्शन लाने के लिए छोटी-छोटी बातों पर भी कितना ध्यान देते हैं।
इंटेलिजेंस अफसर का रोल
आर. माधवन ने फिल्म में भारतीय इंटेलिजेंस के अफसर अजय संयल का रोल प्ले किया है। उनका किरदार रणवीर सिंह के साथ मिलकर पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को नाकाम करने की कोशिश करता है। माधवन ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है क्योंकि उन्होंने रणवीर सिंह जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम किया है, जिन्होंने फिल्म में अपना सारा समय और मेहनत लगा दी है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित और आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
