रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से आर माधवन का फर्स्ट लुक वायरल, ट्रेलर रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Dhurandhar Trailer To Release Date: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ से आर माधवन का धमाकेदार फर्स्ट लुक सामने आया है। पोस्टर में एक्टर का इंटेंस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
R Madhavan First Look Out
धुरंधर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

R Madhavan First Look Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने के साथ ही मेकर्स लगातार स्टार्स के लुक शेयर कर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से अभिनेता आर माधवन का दमदार फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

पोस्टर को खुद रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा “कर्म का सारथी… अभी तीन दिन बाकी हैं! #धुरंधर ट्रेलर 12 नवंबर को दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होगा. फिल्म सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को…” रणवीर की इस पोस्ट के बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

आर माधवन का लुक देखकर फैंस हुए हैरान

जारी पोस्टर में आर माधवन एक गंभीर और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। ब्लैक सूट-बूट में सजे माधवन एक कुर्सी पर बैठे हैं और आंखों पर काला चश्मा लगाए सीधे कैमरे की ओर देख रहे हैं। उनके चेहरे की भावभंगिमा और साइलेंट पावरफुल पोज फैंस को काफी प्रभावित कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 12 नवंबर को एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद होगी। कहा जा रहा है कि यह इवेंट फिल्म के पैमाने के मुताबिक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह अपने अब तक के सबसे दमदार और ग्रिटी किरदार में दिखेंगे।

इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म

टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। रणवीर के एक्शन सीक्वेंस, इंटेंस डायलॉग और बैकग्राउंड म्यूजिक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। माना जा रहा है कि ‘धुरंधर’ इस साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर साबित हो सकती है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब फैंस बेसब्री से 12 नवंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब ट्रेलर इस धुरंधर सफर की झलक दिखाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com