आर माधवन ने ‘धुरंधर 2’ गुरबानी सीन विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था
Dhurandhar 2 के एक सीन को लेकर सिख समुदाय में विवाद बढ़ा, जिसमें आर माधवन को सिगरेट पीते हुए गुरबानी का उच्चारण करने का आरोप था। आर माधवन ने सफाई दी कि सीन में किसी की भावनाएं आहत नहीं हुईं।
- Written By: सोनाली झा
आर माधवन, धुरंधर 2 (फोटो- सोशल मीडिया)
R Madhavan Dhurandhar 2 Gurbani Controversy: धुरंधर 2 एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह इसकी कमाई नहीं बल्कि एक विवादित सीन है। फिल्म में आर माधवन के एक दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने सिगरेट पीते हुए गुरबानी का उच्चारण किया, जिससे सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुईं। बढ़ते विवाद के बीच आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस सीन को लेकर विवाद हो रहा है, उसमें उन्होंने डायलॉग बोलने से पहले ही सिगरेट बुझा दी थी।
आर माधवन ने कहा कि सीन में न तो उनके हाथ में सिगरेट थी और न ही धुआं दिखाई दे रहा था। शूटिंग के दौरान निर्देशक आदित्य धर ने भी इस बात का ध्यान रखा था कि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। आर माधवन ने अपने बयान में सिख समुदाय के प्रति गहरा सम्मान जताया। उन्होंने कहा कि उनका या फिल्म की टीम का किसी भी धर्म को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।
सिख संगठन ने दर्ज कराई शिकायत
आर माधवन ने यह भी बताया कि वह अपनी फिल्मों की रिलीज से पहले अक्सर गोल्डन टेम्पल जाकर आशीर्वाद लेते हैं, जो उनके व्यक्तिगत विश्वास और सम्मान को दर्शाता है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ‘सिख्स इन महाराष्ट्र’ के अध्यक्ष गुरजीत सिंह खेर ने फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप था कि गुरबानी के साथ सिगरेट दिखाना धार्मिक रूप से अनुचित और आपत्तिजनक है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
क्या शांत होगा विवाद
आर माधवन ने फिल्म की टीम से माफी की मांग की थी और इस मामले में रणवीर सिंह का नाम भी शामिल किया गया था। माधवन की सफाई के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस विवाद पर विराम लगता है या नहीं। हालांकि, फिल्म की टीम ने अपनी ओर से स्थिति स्पष्ट कर दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस अभी भी जारी है। गौरतलब है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में यह विवाद फिल्म की सफलता के बीच एक नया मोड़ लेकर आया है, जिसने एक बार फिर यह दिखा दिया कि फिल्मों में दिखाए गए छोटे सीन भी बड़े मुद्दे बन सकते हैं।
