OTT पर ‘पुष्पा 2’ के रिलीज की चल रही अफवाहों पर मेकर्स ने लगाया ब्रेक, फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इन दिनों थिएटर में धमाल मचा रही है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक अपडेट शेयर किया है कि 56 दिनों से पहले किसी भी ओटीटी पर 'पुष्पा 2' रिलीज नहीं होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
OTT पर 'पुष्पा 2' के रिलीज की चल रही अफवाहों पर मेकर्स ने लगाया ब्रेक, फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा
मुंबई: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ इन दिनों थिएटर में धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो रहे हैं। लेकिन अब तक लोगों में पुष्पाराज के प्रति जोश देखने को मिल रहा है। फिल्म ने जवान, पठान, स्त्री 2, बाहुबली 2, केजीएफ चैप्टर 2 जैसी कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं पुष्पा 2 को लेकर अफवाहें थी कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। लेकिन फैले हुए रूमर्स पर अब मेकर्स ने ब्रेक लगा दिया और सच का खुलासा किया है।
‘पुष्पा 2’ को लेकर मेकर्स ने किया खुलासा
दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रफ्तार लगातार तेज हो रही है और रूकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं खबरें थी कि यह फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 जनवरी 2025 को रिलीज की जाएगी। लेकिन अब मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया है कि 56 दिनों तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
There are rumours floating around about the OTT release of #Pushpa2TheRule Enjoy the Biggest Film #Pushpa2 only on the Big Screens in this Biggest Holiday Season ❤️ It won’t be on any OTT before 56 days! It’s #WildFirePushpa only in Theatres Worldwide 🔥 — Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) December 20, 2024
उन्होंने अपने पुष्पा 2: द रूल के प्रोडक्शन हाउस, माइथ्री मूवीज़ ने अपने ऑफिशियल एक्स यानी ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि फिल्म थिएट्रिकरल पुष्पा 2: द रूल की ओटीटी रिलीज के बारे में खबरे आ रही हैं। लेकिन आप इस सबसे बड़े हॉलिडे सीज़न में सिर्फ बड़े स्क्रीन पर सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा 2 को एंजॉय करें। यह 56 दिनों से पहले किसी भी ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी! यह वाइल्ड फायर पुष्पा केवल थिएटर्स वर्ल्डवाइड में है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
बर्थडे पर अल्लू अर्जुन का बड़ा धमाका, ‘RAAKA’ का खतरनाक लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड
NASA का सपना छोड़ बने सुपरस्टार, हर बर्थडे पर करते हैं नेक काम; जानिए अल्लू अर्जुन की खास बातें
100 करोड़ के पार हुई फिल्म
आपको बता दें, पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस खूब बवाल कर रही है। आए दिन फिल्म की रफ्तार तेज हो रही हैं। लेकिन फिल्म ने अब तक रिलीज के 16 दिनों में भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड में यह फिल्म 1500 से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, भारत में रिलीज होने वाली सबसे अब तक शानदार कमाई वाली फिल्म बन गई है।
इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें, तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल समेत कई अन्य सितारे अहम भूमिका में नजर आए हैं।
