Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pushpa Box Office collection day 18: पुष्पा 2 ने 18वें दिन कमाए 33 करोड़, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी नंबर 1

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने 18वें बंपर कमाई की और देश की नंबर वन फिल्म बन गई। इसने बाहुबली 2 के देशभर में ऑल टाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी तेजी दर्ज की है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 23, 2024 | 10:17 AM

पुष्पा 2 ने 18वें दिन कमाए 33 करोड़, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी नंबर 1

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने भारत में सबसे तेज और सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बना लिया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन शनिवार और रविवार के दिन इसमें तेजी दर्ज की गई और 18वें दिन यानी रविवार को इस फिल्म ने करीब 33 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके बाद इसका ऑल इंडिया कलेक्शन 1062 करोड़ रुपए का हो गया है। जबकि देशभर में सबसे ज्यादा और सबसे तेज कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 इससे पीछे रह गई है। 2017 में रिलीज हुई बाहुबली ने अब तक कुल 1030 करोड़ रुपए की कमाई की है। 7 साल बाद यह रिकॉर्ड टूटा है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने शनिवार और रविवार को जबर्दस्त कमाई की। शनिवार को 17वें दिन फिल्म में 24.75 करोड़ रुपए की कमाई की। तो वहीं 18वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने 33.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर यह फिल्म 18वें दिन में 1062.9 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब हो गई। इसी के साथ अब अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 देश में सर्वाधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन गई है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड 7 साल बाद तोड़ा है।

ये भी पढ़ें- 2024 में किडनैप हुए ये कलाकार, निशाने पर थे शक्ति कपूर भी, बॉलीवुड पर हावी हुआ अंडरवर्ल्ड?

सम्बंधित ख़बरें

Viral Video: अल्लू अर्जुन हुए भीड़ का शिकार, पत्नी को बचाने की कोशिश करते दिखे पुष्पा

एक साल बाद Pushpa 2 भगदड़ मामले में हुई कार्रवाई, अल्लू अर्जुन समेत 23 लोगों पर चार्जशीट दायर

अल्लू अर्जुन-एटली की ‘AA22xA6’ होगी दो पार्ट में रिलीज? पैरेलल वर्ल्ड और डबल रोल ने बढ़ाया क्रेज

‘ये नया हिंदी सिनेमा है…अब घुस के मारेगा’, ‘धुरंधर’ पर अल्लू अर्जुन-रोहित शेट्टी का यूं बरसा प्यार

वर्ल्डवाइड कलेक्शन पुष्पा 2
वर्ल्डवाइड कलेक्शन की अगर बात करें तो पुष्पा 2 ने 18 दिन में 1510 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में पुष्पा 2 अभी भी बाहुबली 2 के ऑल टाइम कलेक्शन और आमिर खान की फिल्म दबंग के ऑल टाइम कलेक्शन के काफी पीछे है। बाहुबली 2 का वर्ल्ड वाइड ऑल टाइम कलेक्शन 1788 करोड़ रुपए का है। तो वहीं आमिर खान की दबंग फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 2070.3 करोड़ रुपए का है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बस दो पायदान और पुष्पा 2 की अगली छलांग बाहुबली 2 और दबंग के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन को पार कर जाएगी। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पुष्पा 2 इन दोनों फिल्मों के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ पाने में कितना वक्त लेती है।

Pushpa 2 box office collection day 18 allu arjun becomes highest grossing movie in india defeating baahubali 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2024 | 10:17 AM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Pushpa 2

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.