Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़ के बाद बच्चों को छोड़ना पड़ा घर, वीडियो देख गुस्से में हैं फैंस

अल्लू अर्जुन हैदराबाद में हुई महिला की मौत के बाद से सुर्खियों में हैं। इस मामले में उन्हें जेल तक जाना पड़ा, लेकिन रविवार को उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद अब बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाया गया है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 23, 2024 | 10:51 AM

घर पर तोड़फोड़ के बाद अल्लू अर्जुन के बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाया गया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले के बाद बच्चों को सुरक्षित जगह ले जाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा एक गाड़ी में बैठकर सुरक्षित जगह जाते हुए नजर आ रहे हैं। अल्लू अर्जुन का घर हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में स्थित है और यहीं से बच्चों को दूसरी जगह ले जाया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अल्लू अर्जुन के फैंस अब गुस्से में नजर आ रहे हैं। दरअसल अल्लू अर्जुन के घर 22 दिसंबर को उस्मानिया विश्वविद्यालय के कुछ सदस्यों ने तोड़फोड़ की थी। अल्लू अर्जुन का पुतला जलाया, अल्लू अर्जुन के घर के बाहर पड़े गमले को तोड़ा गया था।

अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अर्जुन ने इस मामले पर नाराजगी जताई है और कहा है कि सभी ने देखा हमारे घर पर आज क्या हुआ। लेकिन अब समय है कि उचित तरीके से हम प्रतिक्रिया दें। लेकिन मुझे लगता है कि यह प्रतिक्रिया देने का सही समय नहीं है। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमारे घर पर पुलिस मौजूद है ताकि कोई भी वहां हंगामा न करें। हमें ऐसी घटनाओं को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए। यह संयम रखने का समय है। कानून अपना काम करेगा। अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़ की घटना के बाद अल्लू अर्जुन के फैंस गुस्से में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 ने 18वें दिन कमाए 33 करोड़, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी नंबर 1

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और पुलिस वालों को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा मैं फिल्मी हस्तियों के घर पर हमले की निंदा करता हूं। मैं राज्य के डीजीपी और सिटी पुलिस कमिश्नर को आदेश देता हूं कि वह कानून और व्यवस्था को लेकर कड़ी कार्रवाई करें। इस मामले में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन और संध्या थियेटर के बाहर हुई भगदड़ के बाद महिला की मौत का यह मामला तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। इसमें रोजाना कुछ ना कुछ नया सामने आ ही जाता है।

Pushpa 2 allu arjun childs shifted to secure place after attack at home fans are angry on incident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2024 | 10:48 AM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Hyderabad
  • Pushpa 2

सम्बंधित ख़बरें

1

एक साल बाद Pushpa 2 भगदड़ मामले में हुई कार्रवाई, अल्लू अर्जुन समेत 23 लोगों पर चार्जशीट दायर

2

हैदराबाद में दरिंदगी की हद पार, शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया; बचाने आई बेटी को भी आग में धकेला

3

अल्लू अर्जुन-एटली की ‘AA22xA6’ होगी दो पार्ट में रिलीज? पैरेलल वर्ल्ड और डबल रोल ने बढ़ाया क्रेज

4

27 साल पहले छोड़ा भारत, फिर 2022 में वापसी… ऑस्ट्रेलिया आतंकी हमले पर हैदराबाद कनेक्शन आया सामने

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.